{"_id":"622067ae89a77455a32d6b9d","slug":"uttarakhand-fire-breaks-out-in-chief-minister-office-orders-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश
Thu, 03 Mar 2022 12:57 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग से हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम कार्यालय में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगई। सीएम कार्यालय में आग की घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की घटना के दौरान यहां कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि शॉर्ट सर्किट हुआ था। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन