फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand electricity rate increased

उत्तराखंड: ठंड में लगा करंट, एक अप्रैल से बिजली का बिल होगा महंगा

Fri, 01 Mar 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand electricity rate increased
बिजली मीटर

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में प्रति यूनिट 15 पैसे इजाफा किया है। ट्यूबवेल कनेक्शनधारक किसानों की बिजली प्रति यूनिट 11 पैसे बढ़ाई गई है। व्यावसायिक दरों में 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। औद्योगिक इकाइयों के बिजली के दाम प्रति यूनिट 18 पैसे बढ़ाए गए हैं। जबकि राज्य के साढ़े चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं को भारी राहत दी है। उन्हें पिछली दर पर ही बिल का भुगतान करना होगा। बढ़ी बिजली की दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बिजली की नई दरों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बताया ट्यूबवेल कनेक्शनधारक किसानों को अब 1.84 रुपये की जगह 1.95 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। व्यावसायिक कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं को 5.83 रुपये की जगह 6.10 रुपये प्रति यूनिट देना होगा। लघु औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को 5.65 रुपये प्रति यूनिट की जगह अब 5.76 रुपये प्रति यूनिट बिल देना होगा।
विज्ञापन


भारी उद्योगों के संचालकों को 5.62 रुपये की जगह 5.79 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल देना होगा। रेलवे को आपूर्ति की जाने वाली बिजली के दामों में सात पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया है। गोशाला, गोसदन और होम स्टे संचालकों को राज्य विद्युत नियामक आयोग ने भारी राहत दी है। ऐसे गोशाला और गोसदन जहां दो किलोवाट का कनेक्शन है और उनकी प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली की खपत है उन्हें घरेलू दर पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा छह कमरों वाले होम स्टे संचालकों को भी घरेलू दर पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। बीपीएल उपभोक्ताओं को भी पूर्व की भांति प्रति यूनिट 1.61 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीपीएल, हिमाच्छादित इलाके के उपभोक्ताओं पर मेहरबानी 

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बिजली दरों का निर्धारण करते समय राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बीपीएल व हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए भारी राहत दे दी है। नियामक आयोग ने बीपीएल उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाने वाली बिजली की दरों में कोई बदलाव न करके भारी राहत देने की कोशिश की है। नियामक आयोग के चेयरमैन सुभाष कुमार के मुताबिक राज्य के साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति 1.61 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति की जाएगी।

इसके साथ ही राज्य के हिमाच्छादित इलाकों के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को 1.61 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीपीएल उपभोक्ताओं की संख्या राज्य के कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 20 फीसदी है। पहले उम्मीद जतायी जा रही थी कि बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है लेकिन नियामक आयोग ने तीनों निगमों के अधिकारियोें व उपभोक्ताओं की सुनवाई करने के बाद बीपीएल उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली के दामों में बढ़ोतरी नही किए जाने का फैसला लिया। 

बढ़ायी गईं बिजली की दरें

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरें  (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण                        वर्तमान दरें          अनुमोदित दरें
बीपीएल उपभोक्ता             1.61                1.61 
0 - 100 यूनिट प्रतिमाह       2.65                2.75 
101- 200 यूनिट प्रतिमाह    3.45                 3.55
201- 400 यूनिट प्रतिमाह    4.70                 4.90 
401- ऊपर यूनिट             5.40                 5.65 
एकल बिंदु थोक आपूर्ति       4.24                4.40 

व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण                      वर्तमान दरें            अनुमोदित दरें
सरकारी, शैक्षणिक व चिकित्सालयों के लिए 
10 किलोवाट तक           4.35                  4.50
10 से 25 किलोवाट तक    4.35                   4.50
25 किलोवाट से ऊपर        4.05                   4.25
अन्य व्यावसायिक उपभोक्ता
चार किलोवाट तथा 50 यूनिट  4.55                  4.70
चार से 10 किलोवाट           5.35                  5.60 
10 से 25 किलोवाट तक       5.35                  5.60 
25 से 75 किलोवाट तक       5.15                  5.50

एलटी इंडस्ट्रीज के लिए बिजली की दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण                      वर्तमान दरें            अनुमोदित दरें
10 किलोवाट तक           4.25                  4.35
10 से 25 किलोवाट          4.25                 4.35 
25 से 75 किलोवाट           3.90                4.00  

भारी उद्योगों के लिए बिजली की दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण                      वर्तमान दरें         अनुमोदित दरें
1000 केवीए तक          4.20                  4.35 
1000 केवीए से अधिक    4.20                  4.35 

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए औसत बिलिंग दर में वृद्धि (रुपये प्रति यूनिट) 
श्रेणी                           वर्तमान दर                अनुमोदित      वृद्धि प्रति यूनिट
घरेलू                            4.08                     4.23          0.15
व्यावसायिक                    5.83                     6.10          0.27
पीटीडब्ल्यू                      1.84                     1.95          0.11
एलटी इंडस्ट्रीज                  5.64                     5.76          0.11
एचटी इंडस्ट्रीज                  5.62                     5.79          0.18
रेलवे                            5.58                     5.65          0.07     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed