फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Aam Aadmi Party declared in-charge in eight assembly constituencies

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में घोषित किए प्रभारी

Mon, 11 Oct 2021 06:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Oct 2021 06:57 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: सोमवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रभारियों के नाम की घोषणा की। अब तक पार्टी 22 विधानसभा प्रभारी बना चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Aam Aadmi Party declared in-charge in eight assembly constituencies
आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए हैं। सोमवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रभारियों के नाम की घोषणा की। अब तक पार्टी 22 विधानसभा प्रभारी बना चुकी है।

विज्ञापन


धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि धनोल्टी विधानसभा से अमेंद्र बिष्ट, राजपुर से डिंपल सिंह, ऋषिकेश से डॉ.राजे नेगी, भगवानपुर से प्रेम सिंह, मंगलौर से नवनीत राठी, कपकोट से भूपेश उपाध्याय, चंपावत से मदन महर और नानकमत्ता से सुनीता राणा को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा व कांग्रेस से परेशान होकर बदलाव चाहती है। कहा कि भाजपा नए मुख्यमंत्री के सौ दिन के कार्यकाल का बखान कर रही है, लेकिन सरकार के सौ दिन पूरी तरह असफल साबित हुए हैं।


उत्तराखंड: यशपाल की कांग्रेस में वापसी से भाजपा में भूचाल, अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पहुंचे थे मिलने, तस्वीरें

उन्होंने कहा कि सिर्फ सौ दिन नहीं, साढ़े चार सालों के सरकार अपने पांच काम जनता को बता दे। महंगाई से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जबकि भाजपा सरकार विकास के दावे कर रही है। यदि विकास हुआ है तो वो सिर्फ भाजपा का हुआ। जिसके कार्यकाल में साढ़े चार सालों में तीन मुख्यमंत्री प्रदेश को मिले हैं।

उन्होंने अपील की कि सरकार जनता के बीच जाकर अपने पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेता चाहे कितना भी दल बदल कर लें। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed