फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: यशपाल की कांग्रेस में वापसी से भाजपा में भूचाल, अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पहुंचे थे मिलने, तस्वीरें

Mon, 11 Oct 2021 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Oct 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: yashpal arya joins congress, Just a few days ago Chief Minister pushkar singh dhami meet him
यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने सोमवार को कांग्रेस में वापसी कर ली है। यशपाल के साथ उनके बेटे संजीव आर्य भी दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद से उत्तराखंड भाजपा में भूचाल आ गया है।

धामी और यशपाल आर्य ने नाराजगी की खबरों को खारिज किया था
अभी कुछ दिन पहले ही 25 सितंबर को यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आर्य के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। तब मुख्यमंत्री धामी और यशपाल आर्य ने नाराजगी की खबरों को खारिज किया था।

उत्तराखंड: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य  कांग्रेस में शामिल

नाश्ते की टेबल पर करीब 35 से 40 मिनट की गुफ्तगू के बाद दोनों नेताओं ने आर्य की नाराजगी की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया था। जब आर्य से पूछा गया था कि आप नाराज हैं, तो उन्होंने हैरानी जताई थी कि अच्छा मुझे जानकारी नहीं है कि मैं नाराज हूं। 

uttarakhand news: yashpal arya joins congress, Just a few days ago Chief Minister pushkar singh dhami meet him
यशपाल आर्य, संजीव आर्य - फोटो : सोशल मीडिया

यह चर्चा पहले ही आम थी कि आर्य भाजपा के भीतर सहज नहीं हैं। कांग्रेस के हलकों से भी ऐसी सूचनाएं आ रहीं थीं कि आर्य घर वापसी कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी संकेत दिए थे कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और 15 अक्तूबर के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को पता चल जाएगा।

uttarakhand news: yashpal arya joins congress, Just a few days ago Chief Minister pushkar singh dhami meet him
यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच 25 सितंबर को अचानक मुख्यमंत्री धामी का यशपाल आर्य के घर पर जाना मान-मनौव्वल की कवायद के तौर पर देखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: yashpal arya joins congress, Just a few days ago Chief Minister pushkar singh dhami meet him
यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
उस दौरान नाराजगी से जुड़े प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा था कि मुझे तो जानकारी नहीं है कि मैं नाराज हूं।

विज्ञापन
uttarakhand news: yashpal arya joins congress, Just a few days ago Chief Minister pushkar singh dhami meet him
यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
यशपाल आर्य ने कहा था कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसका निर्वहन करता हूं। ऐसा कुछ भी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed