{"_id":"e44d55350073653845c5e442599ff6a8","slug":"uttarakhand-disaster-alknanda-and-mandakini","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मंदाकिनी-अलकनंदा को 7 हजार करोड़ की राहत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मंदाकिनी-अलकनंदा को 7 हजार करोड़ की राहत'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Dec 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार की पुनर्निर्माण योजना की परख करने के लिए योजना आयोग की टीम ने मंगलवार को अलकनंदा और मंदाकिनी घाटी का दौरा किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने केंद्र से पुनर्निर्माण के लिए करीब सात हजार करोड़ रुपए की मांग की थी। इसी योजना की परख के लिए योजना आयोग के स्वास्थ्य सलाहकार राकेश सरवाल दो अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे।
दोनों घाटियों का जायजा
सूत्रों के मुताबिक डा. राकेश सरवाल हैलीकाप्टर से गुप्काशी पहुंचे और यहां से टीम बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। टीम ने दोनों नदी घाटियों का जायजा लिया। 16-17 जून को आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सामने उत्तराखंड आपदा पुनर्निर्माण का पैकेज रखा था।
विज्ञापन
इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की उपसमिति का गठन भी किया गया था। केंद्र ने योजना आयोग को इस मामले में नोडल विभाग बनाया है। प्रस्ताव पर योजना आयोग के साथ एक बार बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
सात हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव मंजूर
कुल मिलाकर प्रदेश के लिए करीब सात हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव फिलहाल मंजूर किया गया है। अब योजना आयोग की टीम इसी पुनर्निर्माण पैकेज की समीक्षा के लिए उत्तराखंड पहुंची है।
शासन के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को यह टीम सचिवालय में पुनर्निर्माण योजना के लिए क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए गठित टीम के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगी। इसके अलावा संबंधित विभागों का भी फीडबैक यह टीम लेगी।