{"_id":"56e042144f1c1baf458b456b","slug":"uttarakhand-cricket-league-debut-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड क्रिकेट लीग का गुरुवार से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड क्रिकेट लीग का गुरुवार से आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंजर्स ग्राउंड में गुरुवार को उत्तराखंड क्रिकेट लीग (यूसीएल) का आगाज होगा। सुबह दस बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। टूर्नामेंट में कुल दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। हर टीम में आठ खिलाड़ी उत्तराखंड के हैं।
विज्ञापन
तीन मार्च तक चलने वाली लीग में कुल 49 मैच खेले जाएंगे। इसमें से छह मैच तनुष क्रिकेट एकेडमी में डे-नाइट होंगे। देहरा कंबाइंड क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 लाख, उपविजेता टीम को सात लाख रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सिरीज का खिताब जीतने वाले को मोटर साइकिल दी जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखंड क्रिकेट लीग के संरक्षक और दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र शाह ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार इस तरह की लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 80 से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड के होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की एक अलग टीम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि देश में राज्य को पहचान मिल सके।
एकेडमी के सचिव आशीष पंवार ने बताया कि लीग के मैचों को एक लोकल चैनल पर लाइव दिखाने को वार्ता चल रही है। अगर सब ठीक रहा तो कुछ मैच लाइव दिखाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पहला मैच देहरादून और अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा। 20-20 मैचों की लीग गुरुवार सुबह दस बजे से शुरू होगी।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, गृह मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, विधायक राजकुमार शामिल रहेंगे।