फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand COVID-19 News: 16 infected found and One Death today

Coronavirus in Uttarakhand: बुधवार को 16 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

Wed, 18 Aug 2021 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Aug 2021 06:46 PM IST
सार

प्रदेश में बुधवार को अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.99 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand COVID-19 News: 16 infected found and One Death today
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 29 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 331 पहुंच गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: मौसम के वार से बच्चे-बुजुर्ग हो रहे बीमार, अस्पतालों में वायरल फीवर पीड़ितों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार,  बुधवार को 19092 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर में छह, देहरादून में पांच, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342668 हो गई है। इनमें से 328914 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7374 लोगों की जान जा चुकी है। 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य स्वयंसेवी बनेंगे भाजपाई

कोरोना की संभावित तीसरी लहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य स्वयंसेवी के रूप में सेवा देंगे। उत्तरकाशी में बुधवार को भाजपा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें 15 मंडलों से आए 60 स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य स्वयंसेवी का प्रशिक्षण दिया गया। 

बुधवार को जोशियाड़ा में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे प्रदेश भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के चलते भाजपा का सामाजिक दायित्व है कि समाज की मदद करे।

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में भी भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए। कार्यशाला में विस चुनाव को लेकर गंगोत्री विधानसभा से जयदेव रावत, यमुनोत्री विधानसभा में प्रमोद रमोला एवं पुरोला विस में प्रेम सिंह पंवार को विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed