फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus Lockdown news: Psychiatric does counseling of patients, quarantine and isolated people

Coronavirus : मनोवैज्ञानिक कर रहे मरीजों, क्वारन्टीन सेंटर और होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की काउंसलिंग

Wed, 08 Apr 2020 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Apr 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus Lockdown news: Psychiatric does counseling of patients, quarantine and isolated people
दून मेडिकल अस्पताल - फोटो : File Photo

कोरोना संदिग्ध और संक्रमितों के साथ ही क्वारन्टीन व आइसोलेट किए गए व शेल्टर होम में रखे गए लोगों के मन में तरह-तरह के मनोभाव पैदा हो रहे हैं। किसी को समाज का डर है तो किसी को घर जाने की चिंता सता रही है।

विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक ऐसे मरीजों और अन्य सामान्य लोगों की नियमित काउंसलिंग कर रहे हैं। दून मेडिकल अस्पताल की वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डाॅ. प्रतिभा शर्मा ने बताया कि समाज उनके बारे में क्या सोचेगा? कुछ लोग इसलिए भी जांच के लिए अस्पताल नहीं जाना चाहते।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती और क्वारन्टीन किए गए कुछ संदिग्ध कोरोना मरीज सदमे में हैं कि यह क्या हो रहा है। हल्की सी खांसी जुखाम बुखार होने पर भी वह चिंता में डूब रहे हैं। उन्हें काउंसलिंग कर बताया जा रहा है कि जरूरी नहीं कि उन्हें कोरोना होगा ही। साथ ही हेल्दी डाइट लेने और योग ध्यान करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को अपने-अपने घरों में ही रहना है

दून मेडिकल अस्पताल की मनोवैज्ञानिक निधि काला ने बताया कि शेल्टर होम में ठहराए गए ज्यादातर लोग जिनमें मजदूर वर्ग ज्यादा है वह अपने घर जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह वक्त फसल काटने आदि का है।

किसी के घर में शादी है। वे इस बात को लेकर चिंता में रह रहे हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीज सवाल कर रहे हैं कि जब वह घर जाएंगे तो लोग पता नहीं उनके साथ कैसा व्यवहार रखेंगे। मिलने आएंगे भी या नहीं।

उन्हें समझाया जा रहा है कि इस वक्त सभी को अपने-अपने घरों में ही रहना है। यह वक्त इस बात को सोचने का नहीं, बल्कि खुद को मन और शरीर से स्वस्थ्य रखने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed