फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update 1 august: 275 New Infected Patients Found and Active cases increased

Uttarakhand Corona Update: 275 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 1676 पहुंचे एक्टिव केस

Mon, 01 Aug 2022 07:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Aug 2022 07:48 PM IST
सार

प्रदेश में फिलहाल 1676 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमितों की  रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update 1 august:  275 New Infected Patients Found and Active cases increased
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 275 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 234 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1676 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि रविवार को प्रदेश में 1645 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1392 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 108, हरिद्वार में 60, नैनीताल में 61, चंपावत और अल्मोड़ा में 11-11, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक-एक, टिहरी में नौ और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन

कोविड टीकाकरण: बूस्टर डोज की बढ़ी मांग

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने की रफ्तार बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन डोज की कमी होने लगी है। इसके लिए विभाग ने केंद्र से पांच लाख वैक्सीन की डोज मांगी है। जल्द ही प्रदेश को वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के साथ ही 18 से अधिक आयु वर्ग को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। वैक्सीन की बूस्टर डोज निशुल्क करने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगा कर लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास एक सप्ताह के लिए वैक्सीन का स्टॉक है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जिलों में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। जिन्हें दूसरे जिलों से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग ने पांच लाख वैक्सीन की मांग केंद्र को भेजी है। 

प्रदेश में अब तक हेल्थ वर्कर, फ्रंट वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु में 51.6 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 18 से 59 आयु वर्ग में 5.1 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगी है। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर अब लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। जिससे संक्रमण से सुरक्षा कवच मिल सके। 


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है। अभी एक सप्ताह के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। विभाग ने केंद्र से लगभग पांच लाख वैक्सीन डोज की मांग भेजी है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने पर सभी जिलों को भेजी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाए छह माह हो गए हैं, वे बूस्टर डोज अवश्य लगाएं। इसके साथ ही 12 से 15 और 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर भी वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed