फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress leader will public property details.

उत्तराखंड में सार्वजनिक होगी कांग्रेस नेताओं की संपत्ति

Wed, 28 Oct 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Oct 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress leader will public property details.

उत्तराखंड के गैरसैंण में कांग्रेस विधानसभा सत्र से ठीक पहले आयोजित हो रहे अधिवेशन में मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह इरादा जाहिर किया। किशोर के मुताबिक पीसीसी को कई जनप्रतिनिधियों की संपत्ति का ब्यौरा मिला है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कुछ समय पूर्व ही पारदर्शिता का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं से अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा था। इसके लिए बाकायदा एक सप्ताह का समय दिया गया था। बाद में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के चलते यह समय सीमा एक माह के लिए बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय बीत जाने के बाद किशोर ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने पीसीसी को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भेज दिया है। अब पीसीसी ही यह तय करेगी कि यह ब्यौरा कब सार्वजनिक किया जाए।

मिला 500 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा

uttarakhand congress leader will public property details.

मंगलवार को मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि गैरसैंण में एक नवंबर को प्रस्तावित अधिवेशन में संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया जा सकता है। पीसीसी को करीब 500 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मिला है।

इसी के साथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी योजना तैयार की है। इसके तहत कांग्रेस ने सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं आदि का ब्यौरा तैयार किया है।

किशोर के मुताबिक उत्तराखंड देश में अलग-अलग पेंशन देने वाला पहला राज्य है। प्रदेश सरकार ने किसानों तक को पेंशन के दायरेमें रखा है।

संवाद, बातचीत आदि कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस क्षेत्र और कांग्रेस की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त्त जोशी आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed