फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress candidate declaration

क्लाइमेक्स तय, फिर भी उत्तराखंड कांग्रेस में सस्पेंस

Wed, 09 Apr 2014 09:35 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Apr 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress candidate declaration

टिकटों के मामले में मंगलवार को भी कांग्रेस की हालत एक ऐसी सस्पेंस फिल्म की तरह रही जिसका अंत पहले से ही सबको पता हो।

विज्ञापन


टिहरी सीट पर साकेत बहुगुणा को हरी झंडी दी जा चुकी है और पौड़ी से हरक को मैदान में उतरने के लिए कह दिया गया है।

खुद विजय बहुगुणा देर शाम तक बैठकों में व्यस्त रहे। यही हाल हरक का भी है। अलबत्ता हरिद्वार जरूर कांग्रेस के लिए उलझी हुई पहेली बनी हुई है।

17 अप्रैल को नामांकन

uttarakhand congress candidate declaration

बावजूद इसके कि नाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, हाल यह है कि साकेत ने यह भी तय कर लिया है कि 17 अप्रैल को साढ़े 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच में नामांकन करेंगे।

मंगलवार को दोपहर होते-होते पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बैठकों में व्यस्त हो चुके थे। पहले रायपुर और इसके बाद सहसपुर क्षेत्र के लोगों से उनका मिलना हुआ। इन बैठकों में साकेत बहुगुणा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक रूप से ऐलान नही

uttarakhand congress candidate declaration

हालांकि देर शाम तक टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में साकेत के नाम का आधिकारिक रूप से ऐलान नही हुआ था। दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को यह सूचना भी भेजी जा चुकी है कि साकेत 17 अपैल को नामांकन करेंगे।

यही हाल हरक सिंह का भी रहा। हरक भी चुनावी बैठकों का दौर शुरू कर चुके हैं। इस लिहाज से हरक केलिए भी मंगलवार खासा व्यस्त साबित हुआ। दूसरी ओर हरिद्वार सीट पर पेच बरकरार है।

कांग्रेस का एक धड़ा यह मान रहा है कि हरिद्वार सीट पर आखिरकार हरीश रावत की पत्नि रेणुका रावत को ही टिकट मिलेगा। वहीं, हरिद्वार से बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की बात भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed