फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm harish rawat meet prakash javadekar

प्रकाश जावड़ेकर से मिलकर सीएम रावत खुश हुए

Sun, 31 Aug 2014 03:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 Aug 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm harish rawat meet prakash javadekar

केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर के साथ मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत गदगद दिखे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का आभार जताया
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की दिक्कतों को समझा है और उनके समाधान का आश्वासन दिया है। सीएम ने सीमांत के सौ किलोमीटर तक के इलाकों में सड़क बनाए जाने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन


सीएम ने जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने और स्थानीय लोगों की आजीविका से जोड़ने के लिए ईको टॉस्क फोर्स की इजाजत और रकम मांगी है। वहीं जंगली जानवरों से मनुष्यों को हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए 15-20 सौ करोड़ रुपए की मांग केंद्रीय मंत्री से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बंदरों के बाड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य की मदद करने का भी आश्वासन दिया है। सीएम ने ईको सेंसिटिव जोन को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों को आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराया।


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर हरिद्वार-देहरादून में आ रही दिक्कतें भी केंद्रीय मंत्री के सामने रखीं। सड़क निर्माण में वन विभाग के अतिरिक्त प्रदूषण को लेकर दी जाने वाली अनुमति पर सीएम ने आपत्ति जताई जिस पर केंद्रीय मंत्री ने भी सहमति जताई।

सीमांत क्षेत्रों में सौ किलोमीटर तक की सड़क बीआरओ बनाएगा। देश बचेगा तभी पर्यावरण बचेगा। राज्य से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए जल्द ही दिल्ली में बैठक बुलाई जाएगी। पर्यावरण के संतुलन के साथ विकास होने से अच्छे दिन आएंगे।
- प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed