फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm gave gift to slum area.

CM रावत ने मलिन बस्ती वालों को दिया तोहफा

Mon, 28 Sep 2015 02:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Sep 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm gave gift to slum area.

मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि मलिन बस्ती वालों को नए साल में तोहफा मिल जाएगा। जिन क्षेत्रों को मलिन बस्ती कहा जाता है, वर्ष 2016 में उसकी परिभाषा बदल जाएगी। मुख्यमंत्री कांग्रेस के बातचीत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि बोले रहे थे।

विज्ञापन


विधायक राजकुमार की ओर से आयोजित बातचीत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दून नगर निगम से लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि  प्रधानमंत्री ने एक माह में प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आने का दावा किया था। आम जनता के खाते में यह पैसा तो नहीं आया, लेकिन भाजपाइयों के खाते में जरूर आ गया।
विज्ञापन


दून में सफाई व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि नगर निगम सफाई के लिए मिली धनराशि को भी नहीं खर्च कर पा रहा है। कूड़ेदान को भूमिगत करने के लिए एक करोड़ रुपया दिया गया, लेकिन उसे खर्च तक नहीं किया गया। घर-घर से कूड़ा उठाने जो गाड़ी आती है वह नगर निगम की नहीं है। सरकार इसका पैसा देती है। नगर निगम टैक्स लेता है, लेकिन कूड़ेदान तक नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिन बस्तियों पर रिपोर्ट सौंपी
मलिन बस्तियों पर रिपोर्ट बनाने के लिए सीएम की ओर से गठित मलिन बस्ती सुधार समति के अध्यक्ष राजपुर विधायक राजकुमार ने मलिन बस्तियों पर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंप दी। इसके बाद सीएम ने कहा कि अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई जाएगी जो इस रिपोर्ट का अध्ययन करके कैबिनेट में प्रस्तुत करेगी।

देर से पहुंचे, जाने की जल्दी
बातचीत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीन घंटे देरी से पहुंचे। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में वह दो बजे पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्हें दूसरे कार्यक्रम में जाने की जल्दी थी।


इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कुछ ऐसी चीजें हो गई हैं जिसकी वजह से बातचीत का कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और मलिन बस्तियों पर चर्चा होनी थी, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद दून में हैं। इस वजह से जल्द जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed