फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Census Enthusiasm Over 18 000 Self-Enumeration Recorded Within Three Days

Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

Mon, 13 Apr 2026 10:38 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Apr 2026 10:38 PM IST
सार

सोमवार की शाम सात बजे तक राज्य में 18,031 लोगों ने पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर ली है। इन सभी को पोर्टल के माध्यम से एसई आईडी जारी हो गई है। अभी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Census Enthusiasm Over 18 000 Self-Enumeration Recorded Within Three Days
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

प्रदेश में जनगणना के पहले चरण के तहत चल रही भवन स्व-गणना में उत्साह नजर आ रहा है। तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक लोगों ने अपने भवनों की स्व-गणना कर दी है। अभी यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन


निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे तक राज्य में 18,031 लोगों ने पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना कर ली है। इन सभी को पोर्टल के माध्यम से एसई आईडी जारी हो गई है। अभी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अपने घर पर रहते हुए स्व-गणना करें क्योंकि पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उनकी गूगल लोकेशन भी उसमें शामिल होगी। इसी लोकेशन के आधार पर 25 अप्रैल से प्रगणक आपके घर तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने

जनगणना की ड्यूटी न हटाई जाए
सोमवार को मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी जिलों में चल रहे जनगणना कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि वह लगातार समीक्षा करें। निर्देश दिए कि जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में नियुक्त सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की जनगणना ड्यूटी न हटाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed