फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Impenetrable Security for PM's Visit 3000 Police Personnel 13 Zones Established for Roadshow

पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने

Mon, 13 Apr 2026 09:54 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Apr 2026 09:54 PM IST
सार

निर्धारित स्थानों पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाए। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Dehradun Impenetrable Security for PM's Visit 3000 Police Personnel 13 Zones Established for Roadshow
पीएम मोदी का देहरादून दौरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम दौरे के दौरान पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके लिए तीन हजार पुलिसकर्मी रोड शो रूट और कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगे। इनमें 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


ये अफसर और कर्मचारी कंट्रोल रूम से लेकर शहर में भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इससे पहले दिन में मिनट टू मिनट रिहर्सल भी की गई। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप सजग, सतर्क और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों और वीवीआईपी रूट पर मानव श्रंखला के मद्देनजर प्रतिभागियों का पहले से ही सत्यापन अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा गया। बिना समुचित चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


निर्धारित स्थानों पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाए। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ऊंचे भवनों, जल टंकियों और अति संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते और श्वान दल के माध्यम से जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान

12 किलोमीटर रोड शो के लिए 13 जोन बने, जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए मार्ग को कुल 13 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सेक्टर और नोडल अफसर भी अलग-अलग जोन में तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवर को सभी जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तैयारियों के मद्देनजर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम से पहले एक बार फिर से स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, पेयजल सहित सभी विभागों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य मंच के पास ग्रीन रूम में इंटरनेट, फैक्स लाइन और प्रोटोकॉल के आधार पर सभी सुविधाएं समय से पूरी करने के लिए कहा।

रिहर्सल के लिए दून की सड़कों पर उतरी फ्लीट, बंद हुए मार्ग, लगा जाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले सोमवार दोपहर के समय आशारोड़ी से रिहर्सल के लिए फ्लीट निकली। इससे कुछ देर पहले ही आईएसबीटी, जीएमएस रोड समेत कई मार्ग बंद कर दिए गए। किसी भी वाहन को फ्लीट वाले रास्ते पर जाने नहीं दिया गया। आशारोड़ी से फ्लीट निकली और मोहब्बेवाला, क्लेमेंटटाउन, आईएसबीटी फ्लाईओवर, माजरा, निरंजनपुर, जीएमएस रोड होते हुए गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंची। इसके लिए हर उस रास्ते को बंद कर दिया गया जहां से पीएम का काफिला निकलेगा। बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया। फ्लीट जहां-जहां से निकलती गई, वहां-वहां के मार्ग को वाहनों के लिए खोला जाता रहा।

सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर दून पुलिस अलर्ट मोड में है। एसएसपी के नेतृत्व में पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सभी होटल और गेस्ट हाउस में रुके लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनपद की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed