फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Rajya Sabha candidate to be announced soon names of 15 contenders submitted

उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा जल्द, 15 दावेदारों के नाम बोर्ड को भेजे

Wed, 30 Sep 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 30 Sep 2026 10:06 PM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य की कोर कमेटी में सामने आए सभी 15 नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Rajya Sabha candidate to be announced soon names of 15 contenders submitted
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही उनके प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। उधर, उन्होंने प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों में एबीवीपी की जीत को युवाओं में राष्ट्रवादी विचारों की मजबूती का संकेत बताया है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कहा कि राज्य की कोर कमेटी में सामने आए सभी 15 नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के अंदर सेंटर पार्लियामेंट्री बोर्ड हमारे यहां प्रत्याशी की घोषणा कर देगा। छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। तब तक हमारा प्रत्याशी विधिवत रूप से नामांकन भरेगा और जीतेगा भी।
विज्ञापन


वहीं, भट्ट ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े छात्र संघ डीएवी अध्यक्ष समेत अधिकांश कॉलेजों में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर खुशी मनाई जा रही है। कहा कि प्रदेश के युवा राष्ट्रवादी शक्ति के साथ ही खड़े हैं। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की आपत्तियां को बेबुनियाद एवं हार की खीज बताया है। कहा, वे पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड:  युवाओं से पहले संवाद, अब सरकार देगी सौगात, चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक में आ सकता है अहम फैसला

पीएम का दौरा होगा भव्य, राहुल-प्रियंका से कोई फर्क नहीं

पीएम के दौरे पर भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यक्रम जब भी होगा, भव्य एवं शानदार होगा। फिलहाल केदारनाथ और टिहरी का उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। शीघ्र तारीख तय होगी तो संगठन तैयारियों को अंतिम रूप देगा। साथ ही राहुल प्रियंका के कुमाऊं दौरों के सवाल पर कहा कि ये चुनावी वर्ष है। वे भी चुनावी यात्रा पर आ रहे हैं। उन्हें आना भी चाहिए और कोई नई बात नहीं है। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने रामशरण नौटियाल के इस्तीफे की चर्चा को लेकर स्पष्ट किया कि अभी तक न तो उनके पास कोई इस्तीफा आया है, न जिलाध्यक्ष के पास। लिहाजा इस संबंध में जो भी स्पष्टीकरण होगा, वो रामशरण नौटियाल की तरफ से ही आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed