{"_id":"6abd280043d2c31bfd031546","slug":"certificate-fraud-admissions-of-three-more-mbbs-candidates-cancelled-third-list-released-after-verification-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी
Wed, 30 Sep 2026 08:57 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:57 PM IST
सार
दो चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें आवंटित की गई सीटों में कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध मिले थे। इसके बाद विवि की ओर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिलों को भेजे गए थे। सत्यापन के बाद जिला प्रशासन की ओर से विवि को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
दाखिला रद्द
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी सूची जारी की गई है। दो छात्रों में ओबीसी कोटा लगाया था जबकि एक ने अनाथ प्रमाणपत्र लगाया था।
विज्ञापन
इससे पहले 16 अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द किए जा चुके हैं। अब रद्द होने वाले दाखिलों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इसके अलावा तीसरे चरण की काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि अब तो दो चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें आवंटित की गई सीटों में कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध मिले थे।
विज्ञापन
इसके बाद विवि की ओर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिलों को भेजे गए थे। सत्यापन के बाद जिला प्रशासन की ओर से विवि को रिपोर्ट भेजी गई। इसके आधार दाखिले रद्द किए गए हैं। इसके अलावा प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में पुलिस की ओर से एसआईटी का भी गठन किया गया है। अब तक कई आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
UK Big News: भाजपा पार्षद के घर लूट, केदारनाथ आएंगे मोदी, दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा
तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला प्रशासन को भेजे जा रहे हैं। किसी भी स्तर पर फर्जीवाड़े को स्थान नहीं मिलेगा। प्रमाणपत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है।
- प्रो. डॉ. विजय जुयाल, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी मेडिकल विवि