फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No Swine Flu Testing Facility; Samples Being Sent to Dehradun Suspected Cases Arriving Daily; Samples Forwarded to Dehradun

Dehradun News: स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा नहीं, मरीजों को देहरादून भेजे जा रहे नमूने

Thu, 01 Oct 2026 12:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 01 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
No Swine Flu Testing Facility; Samples Being Sent to Dehradun
Suspected Cases Arriving Daily; Samples Forwarded to Dehradun
अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे संदिग्ध मरीज, देहरादून भेजे जा रहे नमूने
विज्ञापन


विकासनगर। उप जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को रिपोर्ट के लिए तीन से चार दिन इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना औसतन 10 संदिग्ध मरीजों के नमूने देहरादून भेजे जाते हैं। देरी के चलते मरीज निजी अस्पतालों में जांच कराने को मजबूर हैं।

अस्पताल में स्वाइन फ्लू की आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा नहीं होने से संदिग्ध मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पताल में औसतन रोजाना करीब 10 मरीज स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से लक्षणों के आधार पर जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं और उन्हें देहरादून भेजा जाता है। रिपोर्ट मिलने में समय लगने के कारण मरीजों को उपचार और आगे की प्रक्रिया को लेकर भी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


जल्दी रिपोर्ट की जरूरत होने पर कई मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। निजी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जांच कराने पर करीब 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जाती है। इससे मरीजों को राहत मिलती है, लेकिन जांच का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। हाल ही में अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक मरीज भी मिला था। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया, जिसके बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
वर्जन

फिलहाल अस्पताल में आरटी-पीसीआर जांच की मशीन उपलब्ध नहीं है। नमूने एकत्र कर देहरादून भेजे जाते हैं। मशीन उपलब्ध कराने के लिए शासन को डिमांड भेजी जाएगी।

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed