फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joyful celebration of womanhood at 'Angan Milan Seva'; baby shower ceremony held for expectant mothers Messages on nutrition and health shared at Anganwadi centers

Dehradun News: आंगन मिलन सेवा में गूंजी मातृशक्ति की खुशियां, गर्भवतियों की हुई गोद भराई

Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Joyful celebration of womanhood at 'Angan Milan Seva'; baby shower ceremony held for expectant mothers
Messages on nutrition and health shared at Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, कार्यकर्ताओं का सम्मान
विज्ञापन


महालक्ष्मी किट बांटी, बच्चों के स्वस्थ विकास पर दिया जोर


विकासनगर/चकराता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेलाकुई के वार्ड नंबर एक स्थित मिलन केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नवजात शिशुओं की माताओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं, जबकि गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म कराई गई।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल ने महिला कल्याण और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। सभासद किरण पंवार ने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। कार्यक्रम में शांति, प्रभा, ममता बर्तवाल, अंजना पाल, बबली तारासिंग, मनीषा, रानी देवी, रजनी, मनीषा, साधना और शारदा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, बाल विकास परियोजना कालसी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नगऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला तोमर के नेतृत्व में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। इसमें गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों के लाभार्थियों ने भाग लिया। ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा, खेल आधारित गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के स्वस्थ विकास में अभिभावकों की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed