फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big News Today Prostitution Busted Hemkund sahib Door Closing date

UK Big News: देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर आग, जानकीचट्टी में अफरा-तफरी, दून में जुटे भाजपा के दिग्गज

Fri, 02 Oct 2026 05:15 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

देहरादून में आज देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। वहीं, काशीपुर-रामनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। उधर, भाजपा की संगठनात्मक बैठक भी आज देहरादून में आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Big News Today Prostitution Busted Hemkund sahib Door Closing date
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी  कैंप (बैरक) में आग लगने से हड़कंप मच गया। देहरादून में देह व्यापार का खुलासा हुआ तो वहीं, यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और कुली एजेंसी के मजदूरों के बीच नोकझोंक हो गई। उधर अब हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन


देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
देहरादून पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। छापे के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में शुक्रवार सुबह कुली एजेंसी के मजदूरों के बीच यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर खींचतान और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़; 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद

हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यात्रा समाप्त होने से पहले धाम में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।  पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल; बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
काशीपुर-रामनगर मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में भीषण आग: बुखारी फटने से हुआ हादसा, एक बैरक जलकर खाक
व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी  कैंप (बैरक) में बृहस्पतिवार रात आठ बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुखारी फटने के बाद कैंप में आग लगी, जिसने देखते ही देखते एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में जुटे मंत्री और पदाधिकारी, राम माधव, बांसुरी स्वराज करेंगी संबोधित

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी बैठक में शामिल होंगे। तीनों नेताओं का उत्तराखंड में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह पहला विस्तृत संगठनात्मक प्रवास है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed