फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand alert from terrorist activity.

उत्तराखंडः आतंकी घटनाओं के मद्देनजर अलर्ट, ट्रेन और मार्गों पर नजर

Mon, 25 Jan 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 25 Jan 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand alert from terrorist activity.

पिछले दिनों रुड़की क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त युवकों के पकड़े जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


26 जनवरी को देखते हुए भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। शनिवार की रात और रविवार को रुड़की में जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां एक ओर ट्रेनों को खंगाला गया, वहीं बार्डर से लेकर तमाम संपर्क मार्गों पर भी वाहनों को रोककर चेकिंग की गई।
विज्ञापन


यही नहीं आपत्तिजनक वस्तुओं की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। शनिवार देर रात रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, नारसन आदि क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर गश्ती दलों के अलावा गठित पुलिस टीमों ने चेकिंग कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी गई। गौरतलब है कि एसएसपी की ओर से भी आतंकी घटनाओं में संलिप्त युवकों के पकड़े जाने और गणतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

डॉग स्‍क्वॉयड ने ट्रेनों में सूंघी आपत्तिजनक वस्तुएं

uttarakhand alert from terrorist activity.

हरिद्वार जिले से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के बाद अब पुलिस प्रशासन को डर है कि अर्द्घकुंभ और गणतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के चलते ट्रेन निशाने पर न हों। ट्रेनों में आपत्तिजनक वस्तुओं को खोजने के लिए जहां जीआरपी और आरपीएफ ने कमर कसी।

वहीं डॉग स्‍क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। शनिवार की देर रात रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन पर दर्जनभर से अधिक ट्रेनों में डाग स्‍क्वॉयड को साथ लेकर चेकिंग की गई।

रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन पर देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस, बरोनी एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस तथा हावड़ा एक्सप्रेस सहित दर्जनभर से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक खलील अहमद, चौकी प्रभारी रामबाबू सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष मोतीराम शर्मा, चौकी प्रभारी अमित कुमार आदि शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ट्रैक एवं रेलवे पुलों पर गश्ती दलों की संख्या बढ़ा दी गई है। आरपीएफ प्रभारी प्रमोद अवस्थी ने बताया कि रेलवे ट्रैक और पुलों पर 24 घंटे निगरानी बरती जा रही है।

सोलानी नदी के पुल पर की गई चेकिंग
पुलिस की ओर से लक्सर-रुड़की मुख्य मार्ग के बीच पडने वाले सोलानी के पुल पर भी पूरी रात चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस की टीम ने रात भर सैकड़ों वाहनों की जांच करने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने को लेकर करीब साढ़े तीन हजार का जुर्माना भी वसूला।

चेकिंग में संदिग्ध लोगों को रोककर की पूछताछ

uttarakhand alert from terrorist activity.

बुग्गावाला क्षेत्र मे संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने और गणतंत्र दिवस को देखते हुए बुग्गावाला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

उत्तर प्रदेश से सटा क्षेत्र बुग्गावाला में दिल्ली देहरादून हाइवे पर दौड़ रहे वाहनों को रोककर पुलिस यात्रियों के सामान की जांच की। संदिग्ध दिखने वाले कई लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सीमा पर भी चेकिंग अभियान चलाया।

जिसमें थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया की सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दुपहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की तथा यात्रियों के सामान की जांच की। उन्होंने बताया की गणतंत्र दिवस को मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खानपुर और मंडावर पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
बालावाली यूपी बार्डर पर खानपुर और मंडावर पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। एक-एक वाहन व वाहन स्वामी की तलाशी के बाद ही वाहनों को छोड़ा गया। खानपुर और मंडावर पुलिस ने बालावाली के रेलवे पुल पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

खानपुर थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि बार्डर पर बदमाशों की सक्रियता को देखते हुये संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे पुल से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन और वाहन स्वामी की तलाशी के बाद ही वाहनों को छोड़ा जा रहा है। इस दौरान मंडावर थानाध्यक्ष वीरेश कुमार, उपनिरिक्षक रघुवीर चैधरी सहित अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed