{"_id":"bbf0d33fbe53b916e05ae70184f4165d","slug":"usac-off-the-rain-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसैक ने बंद किया बारिश का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसैक ने बंद किया बारिश का पूर्वानुमान
प्रवेश कुमारी
Updated Wed, 24 Jul 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के पूर्वानुमान को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) ने आखिर पूर्वानुमान का अपडेट देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बीते दिन राज्य मौसम केंद्र ने यूसैक के इस पूर्वानुमान को लेकर मेनडेट का सवाल उठाया था। केंद्र के निदेशक आनंद शर्माका कहना था कि यह जारी करने का हक केवल मौसम विभाग को है, अन्य किसी संस्था को नहीं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इसी विवाद को सामने लाते हुए मंगलवार के अंक में ‘बारिश की बौछार पर खिंची तलवार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। अब यूसैक की वेबसाइट से ‘वेदर फोरकास्ट’ के लिंक को एक्सपेरिमेंटल में तब्दील कर दिया गया है और इस पर क्लिक करने से साफ पढ़ा जा सकता है कि रिसोर्स को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल बंद किया
'फिलहाल वेबसाइट पर केवल इसरो का लिंक दिया जा रहा है। पूर्वानुमान फिलहाल बंद कर दिया गया है। धीरे-धीरे भविष्य में इस पर काम होगा।'
डा. एमएम किमोठी, निदेशक, यू-सैक
सचिव ने लिखित में दिया
'सचिव आरसी पाठक ने लिखित में यू-सैक से यह पूर्वानुमान बंद करने के लिए कहा है। यू-सैक के पूर्वानुमान से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी।'
आनंद शर्मा, निदेशक, राज्य मौसम केंद्र