फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up construction corporation increased migration

उत्तराखंड में पलायन को बढ़ावा दे रहा 'यूपी'

Mon, 23 Dec 2013 11:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Dec 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
up construction corporation increased migration

उत्तराखंड में यूपी निर्माण निगम की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों में निगम ने स्थानीय युवाओं को काम देने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


लोगों में निगम को लेकर नाराजगी
इससे स्थानीय लोगों में निगम को लेकर नाराजगी है। लोगों ने प्रदेश की निर्माण एजेंसियों से ही काम कराए जाने की मांग की है।

पढ़ें, मोदी की 'टॉनिक' से भाजपा में आई जानश
विज्ञापन


चिन्यालीसौण में हवाई पट्टी के निर्माण में यूपी निर्माण निगम पर आरोप है कि यूपी और हिमाचल के ठेकेदारों को जॉब वर्क दिया जा रहा है।

हालांकि पहले यह व्यवस्था थी कि 50 हजार रुपए का वर्क आर्डर स्थानीय ठेकेदार के नाम कटता था। ऐसे में बिना किसी प्रतिभूति राशि और औपचारिकता के स्थानीय युवाओं को काम मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम न होने की शिकायत
बता दें कि यह तब है जबकि यूपी निर्माण निगम सेंटैज चार्ज (अतिरिक्त शुक्ल) के रूप में प्रदेश सरकार से कुल राशि का 12.5 प्रतिशत भी वसूल करता है।

पढ़ें, बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी

दूसरी ओर, प्रदेश की निर्माण एजेंसियां काम न होने की शिकायत कर रही हैं। अब इस मामले को मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचाने की भी तैयारी हो रही है।

पहले काम छीना, फिर दे दिया
यूपी निर्माण निगम को प्रदेश में काम दिए जाने पर पहले से ही विवाद होता रहा है। इससे पहले एक बार कांग्रेस सरकार और एक बार भाजपा सरकार यूपी निर्माण निगम से काम छीन चुकी है।

पढ़ें, उधार लेकर विश्व चैंपियन बना उत्तराखंड का यह सितारा


वर्तमान सरकार ने फिर से यूपी निर्माण निगम को काम सौंप दिया। यह तब है जबकि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, आरईएस, पेयजल निगम, अवस्थापना विकास निगम आदि एजेंसियां हैं।

पढ़ें, अपनी पानी की टंकी को ऐसे बनाए पावरहाउस

बीच में मेरे पास यह शिकायत आई थी। चिन्यालीसौंण में मैंने यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों से कहा भी था कि स्थानीय लोगों की जमीन गई हैं, उन्हें तो कम से कम काम मिलना ही चाहिए।
- प्रीतम पंवार, शहरी विकास मंत्री

ऐसा नहीं है। यूपी और हिमाचल के ठेकेदार काम जरूर कर रहे हैं पर उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी काम सबलेट किया हुआ है। इस तरह की कोई शिकायत भी मेरे पास नहीं आई है।
-दिनेश धनै, टिहरी विधायक

पहली बात तो यही है कि स्थानीय निर्माण एजेंसियों के होते हुए बाहर की एजेंसी को काम क्यों दिया जा रहा है। यह मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। स्थानीय युवाओं को काम नहीं मिलेगा तो वे पलायन के लिए मजबूर हाेंगे।
- जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed