फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up cadre pcs officer transfer in uttarakhand.

यूपी के 19 PCS अफसरों को आना ही होगा उत्तराखंड

Sat, 14 Feb 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Feb 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
up cadre pcs officer transfer in uttarakhand.

उत्तर प्रदेश के 19 पीसीएस अफसरों को अब उत्तराखंड का रुख करना ही होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इन अधिकारियों की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी है। याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने की।

विज्ञापन


राज्य बंटवारे के बाद आना था उत्तराखंड
उल्लेखनीय है कि राज्य बंटवारे के बाद बड़ी संख्या में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कैडर का भी बंटवारा हुआ था। जिन 42 पीसीएस अफसरों को इसके तहत उत्तराखंड आना था उनमें से 19 का मामला लंबित था।
विज्ञापन


यूपी-उत्तराखंड के बीच चल रहे विवाद की बाबत चल रहे मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति के आदेश के बाद बड़ी संख्या में अधिकारी यूपी में ही रुक गए।

आ सकते हैं आईएएस भी
आईएएस अधिकारियों ने कैट में अपने मामले को उठाया है जिस पर फैसला लंबित है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो सकता है शेष दो आईएएस अधिकारियों को भी उत्तराखंड आना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2000 में जिन अधिकारियों को उत्तराखंड भेजा गया था उनमें से कुछ की पदोन्नति यूपी सरकार ने आईएएस के लिए कर दी है। वहीं इस दौरान कुछ सेवानिवृत्त हो गए।

हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी याचिका
कानूनी लड़ाई लड़ने वालों में अगुवाकार याचिकाकर्ता रहे उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त एवं सचिव विनय शंकर पांडेय 2011 में अपनी विशेष याचिका वापस लेकर उत्तराखंड में ज्वाइनिंग दे दी। अब शेष 19 अधिकारियों के संबंध में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिन्हें उत्तराखंड में ज्वाइनिंग देनी होगी।


उल्लेखनीय है कि 2003 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इन अधिकारियों की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट गए थे जहां से उन्हें यथास्थिति बनाए रखने का आदेश मिला और अधिकारी तब से वहीं तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed