फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Uma Bharti statement for ram mandir nirman and namami gange

केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं, अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा, गंगा का जल भी अविरल बहेगा

Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Uma Bharti statement for ram mandir nirman and namami gange
केंद्रीय मंत्री उमा भारती

देवभूमि स्वदेशी मेले में नमामि गंगे व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर ही बनना चाहिए। राम मंदिर के लिए निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद की अनशन की घोषणा बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


उनके अनशन शुरू करने से पहले ही राम मंदिर के लिए कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर रहेगा, उसी तरह गंगा का जल अविरल और निर्मल होकर बहेगा। उमा भारती ने कहा कि गंगा के संरक्षण के लिए स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल के त्याग को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ऋषिकुल मैदान में दिव्य प्रेम सेवा मिशन और पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित मेले में उमा भारती ने कहा कि गंगाजल अपने आप में शुद्ध है और ये दूसरों को भी शुद्ध करता है। लिहाजा गंगाजल को शुद्ध नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से उन्होंने गंगा के लिए योजना बनाए जाने के दौरान शुद्धीकरण शब्द हटवाकर संरक्षण लिखा था। उन्होंने कहा कि गोमुख से गंगासागर तक 1600 गांवों को खुले में शौच मुक्त बना दिया गया है। गंगा के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के लिए नदी में पहले के समान जलीय जीव-जंतुओं की संख्या सुनिश्चित की जानी चाहिए। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष गौतम ने कहा कि गंगा आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। गंगा रहेगी तो हमारा देश और संस्कृति बचेगी। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि गंगा हमारी सभ्यता और संस्कृति की साक्षी है। हम सबका दायित्व गंगा को प्रदूषित नहीं होने देना है। गंगा स्वच्छता मिशन के निदेशक अक्षय राउत ने कहा कि गंगा किनारे स्थित सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने गंगा किनारे स्थित गांवों के लोगों से जैविक खेती करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने किया।

मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रधानाचार्य एवं प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजय पाल सिंह, अविनाश औहरी, विकास गोयल, मयंक शर्मा, सरोज जैन, अजीत जैन, मौसमी गोयल, नवीन पंत आदि ने अपने विचार रखे। उमा भारती ने गंगा स्वच्छता के लिए कार्य कर रहीं विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed