{"_id":"585ec1674f1c1b0f15e3a403","slug":"two-arrested-in-fraud-case-in-land-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने करा डाली जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, दो धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजों ने करा डाली जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, दो धरे गए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में अधोईवाला क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एमए खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एसआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग 620 वर्ग मीटर जमीन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा करने की फिराक में हैं। एसआईटी जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने असली मालिक के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उस जमीन की रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन
इसी आधार पर नेहरू कालोनी में जालसाजी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने शनिवार को रहीस उर्फ छोटा और मुरसलीन उर्फ इस्माइल निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। विवेचक बृजपाल सिंह ने बताया कि जालसाजी की विवेचना में कई और नाम आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
16 लाख न देने पर जान से मारने की धमकी
देहरादून के सुभाषनगर निवासी आशीष बंसल ने पटेलनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुड्डू ने अपने चार साथियाें के साथ उनकी दीवार तोड़कर गाली गलौच की। आरोपी पक्ष ने 16 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच चल रही है।