फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck accident on doon road

सड़क पर धमके गजराज, शराब से भरा ट्रक पलटा

Sun, 16 Feb 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
truck accident on doon road

रविवार तड़के दून मार्ग पर हाथी के आ धमकने से शराब का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में लदी शराब की बोतलें चकनाचूर हो गईं। गनीमत रही की हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


सड़क के बीचोबीच
आबकारी विभाग के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 3.30 बजे एक शराब कंपनी का ट्रक देहरादून से चंबा जा रहा था। जिसमें अंग्रेजी शराब की करीब पांच सौ पेटियां लदी थी। बताया जा रहा है कि मार्ग पर काली माता मंदिर के समीप अचानक हाथी सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी को बचाने की कोशिश में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक महिपाल (40) निवासी गांधी रोड, देहरादून को मामूली चोटें आई हैं।


पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

आबकारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया वाहन के पलटने से शराब की आधे से अधिक पेटियां नष्ट हो गई हैं। संबंधित कंपनी को करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रतिबंध के बावजूद रात को दौड़ रहे वाहन
मस्तकाल के चलते दून मार्ग पर हाथियों से सुरक्षा के दृष्टिगत रात के समय वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। बावजूद नियम बनाने वाला वन विभाग खुद ही इसका पालन नहीं कर रहा। रविवार तड़के मार्ग पर हुआ हादसा इसकी तस्दीक कर रहा है।

पढ़ें, उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का रिकॉर्ड

विभाग ने मार्ग पर रात दस से सुबह सात बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके ट्रक रात को खतरनाक रास्ते से गुजर रहा था।

पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

स्पष्ट है कि बड़कोट रेंज के अंतर्गत डांडी में बैरियर या वन कर्मियों की तैनाती नहीं होने से वाहन यहां से सीधे ऋषिकेश की ओर रवाना हो गया। घटना से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

क्या कहते हैं अधिकारी
बड़कोट रेंज अधिकारी हरि सिंह रावत ने बताया कि रानीपोखरी में विभाग ने रात के वक्त वाहनों को रोकने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं।

मौके पर बैरियर नहीं लगा है, जिससे कई दफा वाहन रोकने के बावजूद सीधे आगे बढ़ जाते हैं। कार्मिकों को ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed