फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer of rajaji deputy director HK Singh

राजाजी के उप निदेशक एचके सिंह का तबादला

Sat, 07 Dec 2013 12:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Dec 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
transfer of rajaji deputy director HK Singh

राजाजी राष्ट्रीय पार्क के उप निदेशक एचके सिंह का स्थानांतरण वन पंचायत हल्द्वानी कर दिया गया है। अब उप निदेशक का काम डिप्टी कंजर्वेटर आफ फारेस्ट (डीसीएफ) नीतिश मणि त्रिपाठी देखेंगे। शासन ने त्रिपाठी को विशेष कार्याधिकारी गुज्जर पुनर्वास भी बनाया है। तबादला आदेश आते ही एचके सिंह ने चार्ज देने के बजाय शुक्रवार को अचानक अवकाश पर चले गए।

विज्ञापन


दो माह पूर्व ही शासन ने त्रिपाठी को डीएफओ हरिद्वार बनाया था, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद उन्हें राजाजी पार्क में डीसीएफ बना दिया गया था। बृहस्पतिवार देर रात सिंह को पार्क से स्थानांतरित कर वन पंचायत हल्द्वानी का चार्ज किया गया है। उनका सारा कामकाज अब भारतीय वन सेवा के अधिकारी नीतिश मणि त्रिपाठी देखेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, विभागीय सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार सुबह से ही सिंह का स्थानांतरण रोकने की जोड़तोड़ शुरू हो गई थी। उनके अवकाश पर जाने से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद एक पोस्टिंग दो

राजाजी पार्क में डिप्टी डायरेक्टर नहीं बल्कि डिप्टी कंजर्वेटर आफ फारेस्ट (डीसीएफ) का पद है। भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए यह कैडर पद है, लेकिन कुछ समय से इस पद पर प्रांतीय वन सेवा के अधिकारियों की डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनाती की जा रही थी।


दो माह पहले यहां त्रिपाठी को भेजा गया तो एक ही पद पर त्रिपाठी और सिंह दो अधिकारी हो गए। शासन ने पूरे प्रकरण के परीक्षण के बाद सिंह का तबादला कर दिया। वह प्रांतीय वन सेवा के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed