फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train will late on 13-14 october.

यात्री गण ध्यान दें, 13-14 को ट्रेनें होंगी लेट

Sun, 12 Oct 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Oct 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
train will late on 13-14 october.

यात्री गण कृपया ध्यान दें! आने वाली 13 और 14 अक्तूबर को कुछ ट्रेनें देहरादून रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचेंगी।

विज्ञापन


हरिद्वार में ही रोक दी जाएंगी कुछ ट्रेन
कुछ ट्रेनों को हरिद्वार में ही रोक दिया जाएगा। ऐसा रायवाला में रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य होने की वजह से होगा। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल ने खेद जताया है, लेकिन इस असुविधा के बाद दून रेलवे स्टेशन पर 18 कोच की ट्रेन दौड़ने लगेगी।

अभी हरिद्वार से दून तक केवल 16 कोच की ट्रेन ही आ पाती हैं। रायवाला यार्ड स्थित पुल संख्या 68 पर 13 अक्तूबर की रात 10.45 बजे से 14 अक्तूबर की सुबह पौने पांच बजे तक मरम्मत का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


प्रभारी स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस से रायवाला में ट्रैफिक ब्लाक किया गया है इस वजह से कई ट्रेनें हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर डेढ़ से आधे घंटे तक रोकी जाएंगी। कुछ को हरिद्वार में ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
- इलाहाबाद से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस और काठगोदाम से देहरादून आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही आ पाएगी।
- नई दिल्ली से देहरादून आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को हरिद्वार स्टेशन पर 35 मिनट रोका जाएगा।
- वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस को हरिद्वार स्टेशन पर 25 मिनट रोका जाएगा।
- हावड़ा से दून आने वाली दून एक्सप्रेस को ज्वालापुर स्टेशन पर 25 मिनट रोका जाएगा।
- दिल्ली जंक्शन से ऋषिकेश पहुंचने वाली ट्रेन को मोतीचूर स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोका जाएगा।

जल्द करा लें बस टिकट बुक
त्योहार के दौरान अगर आपको रोडवेज की बसों से सफर करना है तो जल्द आनलाइन बुकिंग करा लें। लगभग 50 फीसदी बसें आनलाइन बुक हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग वाल्वो और सेमी डिलेक्स की हो रही है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि दिवाली के मद्देनजर उत्तराखंड रोडवेज हर डिपो में 20 फीसदी अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखेगा।

दिवाली और अन्य त्योहारों की छुट्टियां में बाहरी राज्यों से दून में रहने वाले नौकरी पेशा लोग और छात्र अपने घरों को जाएंगे। जबकि हजारों की संख्या में यात्री दून भी पहुंचेगी। सबसे ज्यादा दबाव दून-दिल्ली और दून-नैनीताल रूट पर रहेगा।

अधिकारियों के अनुसार, बसों में यात्रियों का दबाव 19 अक्टूबर से आएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि हर डिपो में बसों के फेरे बीस फीसदी बढ़ा दिया गया है। वहीं वाल्वो, एसी और साधारण बसों के फेरे लगभग भी बढ़ा दिए जाएंगे।


दिल्ली से दून को अतिरिक्त बसें

सबसे ज्यादा बसें दिल्ली से दून रूट पर चलाई जाएंगी। पिछले कुछ सालों के अनुभव के आधार पर यह सामने आया कि सबसे ज्यादा सवारी दिल्ली-दून रूट पर रहती हैं। इसलिए दिल्ली आईएसबीटी में ज्यादा बसें भेजी जाएंगी। वहीं अधिकांश बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed