फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist bus accident in nainital.

टूरिस्ट बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 16 घायल

Tue, 07 Oct 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल) Updated Tue, 07 Oct 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
tourist bus accident in nainital.

नैनीताल से रामनगर जा रही दिल्ली के पर्यटकों से भरी मिनी बस (टेंपो ट्रेवलर) सोमवार शाम कालाढूंगी के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में बस ड्राइवर समेत तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। सभी पर्यटक दिल्ली स्थित पटपड़गंज इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, मौर्या अपार्टमेंट के हैं।
विज्ञापन


पुलिस, प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से मिनी बस में फंसे सभी घायलों को निकालकर हल्द्वानी के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया है।

घायलों में एक के दम तोड़ने की अपुष्ट सूचना है। हादसे की शिकार बनी दोनों युवतियों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, शिनाख्त न होने के चलते चालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वाहनों में 60 पर्यटक थे सवार

tourist bus accident in nainital.

कालाढूंगी पुलिस के मुताबिक दिल्ली के पर्यटक छुट्टियों में नैनीताल घूमने आए थे और छोई गांव रामनगर समसारा रिसार्ट जा रहे थे। 60 पर्यटक दो वाहनों में सवार थे। कालाढूंगी से सात किलोमीटर नैनीताल मार्ग पर करीब छह बजे प्रिया मोड़ के पास पर्यटकों की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जबकि दूसरी बस आगे निकल गई।

दुर्घटना की वजह मिनी बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। एक बाइक चालक ने आगे निकल चुकी बस को रुकवाकर दुर्घटना की सूचना दी। प्रशासन ने कालाढूंगी और हल्द्वानी से इमरजेंसी 108 को घटनास्थल भेजकर हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी खाली कराई।

उपजिलाधिकारी हरबीर सिंह के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टेंपो ट्रेवलर में फंसे पर्यटकों को बमुश्किल निकाला गया। अंधेरा होने से राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें हुईं। मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दो अन्य मृतकों की पहचान सलोनी माथुर (22) पुत्री अजय माथुर और पूजा (26) पुत्री विवेक के रूप में की गई। घायलों को 108 की मदद से हल्द्वानी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आठ घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाकी को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

तेज चलने से किया था मना, नहीं माना ड्राईवर

tourist bus accident in nainital.

जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन ने घायलों के तात्कालिक उपचार के लिए पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को सड़क परिवहन निधि के तहत 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कालाढूंगी के एएसडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपी गई है। मंगलवार को एआरटीओ गुरदेव सिंह एवं तकनीकी अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करेंगे।

घायल आकर्ष गुप्ता ने बताया कि उसने ड्राइवर से चार-पांच बार बस को तेज रफ्तार से चलाने पर मना किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने बस की रफ्तार और तेज कर दी। दुर्घटना के दौरान उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। लगा कि अब जान नहीं बचेगी।

पढ़‌िए, दुर्घटना में घायलों की सूची

tourist bus accident in nainital.

1. आकर्ष पुत्र अतुल गुप्ता- उम्र-26
2. अभिषेक पुत्र विजय- उम्र-21
3. आदित्य पुत्र प्रेम खेड़ा- उम्र-20
4. सुरेश तोमर पुत्र गजेंद्र तोमर- उम्र-18
5. आकाश पुत्र अतुल गुप्ता- उम्र-25
6. सौरभ गोयल पुत्र जेके गोयल- उम्र-26
7. दिव्या गर्ग पुत्री आरके गर्ग- उम्र-20
8. प्रखर अग्रवाल पुत्र आरके अग्रवाल- उम्र-20
9. विवेक - उम्र-19
10. साहिल खंडेवाल- उम्र-16
11. शिवानी- उम्र-20
12. अनिरुद्ध- उम्र-13
13. शिवांगी -उम्र-20
14- उद्भव- उम्र-26
15- पल्लव- उम्र-20
16. विशेष-उम्र 24

अब परिवार को क्या जवाब दूंगी
अस्पताल पहुंची अर्चना को पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक नहीं बताया कि उनकी बड़ी बेटी पूजा (22) की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उनकी छोटी बेटी शुभांगी कृष्णा अस्पताल में भर्ती है। पंचनामे के दौरान किसी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। इतना सुनते ही अर्चना रोते-रोते अस्पताल के फर्श पर गिर पड़ी। वह छाती पीट-पीटकर कह रही थी कि अब घरवालों को क्या जवाब दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed