{"_id":"aa8acc6fc0e5aaeea10b0728aec16f8b","slug":"tourism-business-down-in-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की बेरुखी से मुंह फेर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की बेरुखी से मुंह फेर रहे पर्यटक
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 16 Jan 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा की मार झेल चुके रुद्रप्रयाग जिले के निवासियों को अब मौसम की बेरुखी की मार झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जनवरी का आधा माह गुजर गया है, लेकिन पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिट्ठा में अभी तक बर्फबारी ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बर्फबारी नहीं होने से पर्यटकों ने भी इस ओर रुख नहीं किया है, जिससे यहां के होटल व्यावसायिकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
पर्यटन ही रोजगार का जरिया
जिले में पर्यटन व तीर्थाटन ही रोजगार का सबसे सशक्त जरिया है। गर्मियों में तीर्थाटन और सर्दियों में पर्यटन से स्थानीय लोगों की आजीविका निर्भर है।
गत वर्ष जनवरी माह तक करीब पांच फिट बर्फबारी हो चुकी थी, लेकिन इस बार अभी तक यहां बर्फ ही नहीं गिरी है।
नहीं पहुंचे पर्यटक
चोपता-दुगलबिट्ठा में कैंपिग रिसार्ट संचालित करने वाले मैकपाई के व्यवस्थापक भारत पुष्पवाण ने बताया कि गत साल अभी तक चोपता-दुगलबिट्ठा तक बर्फ पहुंच जाती थी, जिसका लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच जाते थे।
विज्ञापन
गत साल जनवरी आधे माह तक चार से पांच सौ पर्यटक पहुंच जाते थे, लेकिन इस बार अभी तक करीब एक सौ पर्यटक ही पहुंच पाए हैं। ऐसे में उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन