{"_id":"b91ea2ea9fd4b3aba03cff57e092b0e3","slug":"top-news-of-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार दिनभर की बड़ी खबरें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार दिनभर की बड़ी खबरें एक क्लिक पर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन
चौकीदार ने की पत्नी की हत्या
ऋषिकेश में मंदिर के चौकीदार ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में हुई इस घटना से सनसनी मच गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस फोर्स देख चौंकी जनता
रविवार के सुबह सह्रसधारा रोड पर पुलिस फोर्स देख लोग चौंक गए। पुलिस और पीएससी के लगभग 250 जवान संग सीओ सत्यवीर सिंह के नेत्तृव में सत्यापन अभियान चलाया गया।
जिसमें 50 मकान मालिकों का चालान हुआ। यह अभियान रायपुर, संजय कॉलौनी, तपोवन एनक्लेव, सहस्रधारा रोड, चूना भट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में चलाया गया।
दुर्घटना में पांच लोग घायल
देहरादून में डाटकाली मंदिर के पास हुई छोटा हाथी (वाहन) और ट्रक की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।