फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tips to avoid dengue

नानी के इन नुस्खों से हावी नहीं हो पाएगा डेंगू

Sat, 12 Oct 2013 04:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Oct 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
tips to avoid dengue

डेंगू की बीमारी का मुकाबला करने में दादी-नानी के नुस्खे काफी कारगर होते हैं। नुस्खों के लिहाज से डाइट चार्ट बना लेंगे तो डेंगू होगा भी तो स्थिति गंभीर नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन


डेंगू के ठीक होने के बाद मर्ज के रिलैप्स होने का खतरा नहीं रहेगा। दून अस्पताल की डाइटीशियन ऋचा कुकरेती ने बताया कि बुजुर्गों के नुस्खे शरीर को ताकतवर बनाते हैं। इसके अलावा बीमारी से रिकवरी जल्दी हो जाती है।
विज्ञापन


अदरक और तुलसी की चाय वायरल संक्रमण से बचाती है। हाई प्रोटीन डाइट के लिए हरी सब्जियां, दाल, दूध आदि का इस्तेमाल करें। अपने खाने की थाली में एक मौसमी फल जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू रोगियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जेएन नौटियाल और डॉ. मीरा रावत के अनुसार डेंगू के रोगी तुलसी का काढ़ा पिएं। गिलोय का एक फुट डंठल कूट कर काढ़ा बनाकर सेवन करें।

पपीते की पत्ती के रस का सेवन करें। एलोवेरा का सेवन करें। आंवला और गेहूं के ज्वारे का रस पिएं।

होम्योपैथिक सलाह
होम्योपैथ डॉक्टर एएस उनियाल के अनुसार डेंगू के मरीज आर्सेनिक एलबम, जेल्सी मिल्स, क्रोकस सेरायगा, रस्टॉस्क और यूपीटोरियस का सेवन करें।

एलोपैथिक सलाह
सीनियर फिजिशियन डॉ. मुकेश सुंदरियाल के अनुसार डेंगू के मरीज हाई प्रोटीन डाइट लें। पेन किलर दवाएं न लें। बुखार आने पर पैरासीटामाल दवा ले सकते हैं। एस्प्रिन का इस्तेमाल न करें। खून पतला करने वाली दवाएं न लें।

(नोटः किसी भी प्रकार की दवा का इस्तेमाल करने के पहले रोगी अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें)

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed