{"_id":"2bdff655ff565014c7506543ab804664","slug":"tiger-killed-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर: महिला को बाघ ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: महिला को बाघ ने बनाया निवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 06 Oct 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट पार्क के ढेला रेंज में भैंस चराने गई महिला को बाघ ने मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उपनिदेशक का घेराव कर तत्काल पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्राम ढेला निवासी देवकी देवी (65) पत्नी लछम सिंह रोज की तरह गांव के पास ही जंगल में भैंस चरा रही थी। दोपहर तक जब देवकी देवी घर नही लौटी तो परिजन तलाश में जंगल पहुंचे। वनकर्मियों को भी सूचना दी। ग्रामीणों और वन कर्मियों ने महिला की खोज की।
विज्ञापन
गांव से लगभग 500 मीटर दूर पथेरूआ पश्चिमी वीट कंपार्ट नंबर-4 में बाघ बैठा दिखाई दिया। उसके पास ही देवकी देवी का शव पड़ा था। लोग कुछ समझ पाते बाघ गुर्राते हुए उनकी तरफ आने लगा। बाघ को भगाने के लिये वन कर्मियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग किए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाकर बाघ को भगाया। उसके बाद ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलल दिया। वनकर्मियों ने इसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे उपनिदेशक डा. साकेत बडोला को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि घटनास्थल के पास पिंजरा लगाने के साथ ही कैमरा ट्रैप भी लगाया जा रहा है और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से कुछ समय के लिये जंगल न जाने की अपील की है। देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम न करने की जिद की और महिला का शव घर ले आये।
टेड़ा में भी दिखी बाघिन
रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के टेड़ा गांव में भी इन दिनों दो शावकों को साथ लिए बाघिन का आतंक बना हुआ है। बाघिन रविवार की सुबह नौ बजे भी गांव के नजदीक देखी गयी। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिये विभागी कर्मचारी दिन रात हाथी, गाड़ी एवं पैदल गश्त कर रहे हैं।