फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three jiologist of uttarakhand will built the longest tunnel in Asia

इन तीन जियोलॉजिस्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बनाई एशिया की सबसे लंबी सुरंग

Tue, 04 Apr 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 04 Apr 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
 three jiologist of uttarakhand will built the longest tunnel in Asia
उत्तराखंड में होनहारों की कमी नही है। एश‌िया की सबसे लंबी सुरंग बनाने के ल‌िए उत्तराखंड के तीन ज‌ियोलॉज‌िस्ट का चयन केंद्र सरकार की ओर से चयन क‌िया गया था। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में एशिया की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग के निर्माण में उत्तराखंड के 3 होनहार जियोलॉजिस्ट शामिल हैं। कुलदीप रावत, देवेंद्र रावत और जितेंद्र फरस्र्वाण एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर के बिड़ला परिसर से भूविज्ञान के छात्र रह चुके हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि तीनों जियोलॉजिस्ट सीमांत जिले चमोली से ताल्लुक रखते हैं। गत 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 किलोमीटर लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग को राष्ट्र का समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 किलोमीटर की दूरी कम होगी

 three jiologist of uttarakhand will built the longest tunnel in Asia

यह एशिया की सबसे लंबी सुरंग है। सुरंग निर्माण से जम्मू और कश्मीर के बीच 30 किलोमीटर की दूरी कम हो रही है। साथ ही बर्फबारी से राजमार्ग अवरुद्ध नहीं होगा। सुरंग निर्माण और सर्वेक्षण में शामिल टीम में उत्तराखंड के होनहार भी शामिल हैं। 

आइएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन लि. में आदिबदरी के कुलदीप रावत एसोसिएट प्रोजक्ट मैनेजर (भूविज्ञान) और देवेंद्र सिंह रावत व श्री जितेंद्र फरस्वाण सहायक प्रबंधक (भूविज्ञान) के पद पर कार्यरत हैं। 

तीनों के शिक्षक भूविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2011 से काम कर रही थी। यह काफी बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजक्ट था। जिस पर देश-विदेश के इंजीनियरों की निगाह टिकी हुई थी। विवि के तीनों छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल की है। इससे गढ़वाल विवि सहित उत्तराखंड का मान बढ़ा है। 

 यह है सुरंग में खास

 three jiologist of uttarakhand will built the longest tunnel in Asia

-यह एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग है। इसके खुल जाने से जम्मू और श्रीनगर के बीच सफर का समय करीब दो घंटे कम हो जाएगा।

-अगर दूरी की बात करें तो यह सुरंग जम्मू-कश्मीर की दूरी को करीब 100 किमी कम कर देगी

-यह सुरंग उधमपुर के चेनानी को कश्मीर के रमाबन जिले में स्थित नाशरी से जोड़ेगी। 

-मौसम खराब होने पर अक्सर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौसम खराब होने पर भी यह सुरंग खुली रहेगी।

-कश्मीर घाटी से बारहों महीने संपर्क बनाए रखने में इस सुरंग से काफी मदद मिलेगी। व्यापार और पर्यटन के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होगी।

-23 मई 2011 को इस परियोजना पर काम शुरू हुआ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसे करीब 3,720 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया।

-सुरंग की निगरानी के लिए इसके अंदर 124 सीसीटीवी लगाए गए हैं। सुरंग के अंदर पार्किंग की भी व्यवस्था है ताकि अगर कोई वाहन खराब हो जाए तो उसे पार्किंग में लगाया जा सके।

-इस सुरंग को बनाने में कुल 1,500 इंजिनियरों, जियोलॉजिस्ट्स और श्रमिकों की मेहनत लगी है।

-पूरी सुरंग में रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं जो इसे एक अलग आकर्षण प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed