फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief have exceeded cigarettes

एक रात में डेढ़ लाख की सिगरेट 'पी' गए चोर

Mon, 04 Nov 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 04 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
thief have exceeded cigarettes

रुड़की में टांडा रोड पर चोरों ने एक दुकान से डेढ़ लाख रुपये की सिगरेट चुरा ली। चोर छत से सीढियों के रास्ते दुकान में घुसे थे। दूसरी तरफ नगर निगम चौक पर एक खोखे से चोरों ने 17 हजार का माल चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


घर के बाहर है दुकान

मंगलौर में टांडा रोड पर मुख्तार अंसारी की सिगरेट और तेल का थोक का कारोबार है। घर के बाहर ही उसकी दुकान है। रविवार रात को चोर छत के रास्ते सीढियो से होते हुए दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान से करीब डेढ लाख रुपए की सिगरेट चोरी कर ली गई। माल समेटने के बाद चोर बड़े आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी
दुकान स्वामी मुख्तार अंसारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर कस्बे में नगर निगम चौक के पास शमशाद का पान का खोखा है। रविवार रात चोरों ने खोखा का ताला तोड़कर 17 हजार रुपए का माल चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल में चोरी
महमूदपुर गांव में रविवार रात राजकीय प्राथमिक स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने एक कट्टा चावल, भिगौने और अन्य बर्तन चोरी कर लिए। माल समेटने के बाद चोर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed