{"_id":"67084734be2a7f6bac0d3f8d","slug":"the-woman-and-the-man-have-already-been-jailed-for-murder-and-robbery-dehradun-news-c-5-1-drn1030-522280-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले भी जेल जा चुकी है महिला, पुरुष पर हत्या और लूट के मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले भी जेल जा चुकी है महिला, पुरुष पर हत्या और लूट के मुकदमे
विज्ञापन
Iमानव तस्करी प्रकरण : बुधवार को दिल्ली से दून बेचने के लिए लाईं गई थी दो नाबालिग और एक युवती
I
Iदोनों नाबालिग मध्यप्रदेश की सगी बहनें तो युवती सिलीगुड़ी की रहने वालीI
Iदिल्ली से दून बेचने के लिए लाईं गई दो नाबालिग और एक युवती के मामले में गिरफ्तार महिला समेत दोनों आरोपी पहले भी कई संगीत अपराधों में जेल जा चुके हैं। आरोपी महिला पहले भी मानव तस्करी के आरोप में शामिल रही है। जबकि आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दून लाई गई दोनों नाबालिग मध्य प्रदेश की रहने वाली सगी बहनें हैं, जबकि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली है।I
I
I
Iबुधवार को दिल्ली से दून बेचने के लिए लाईं गई दो नाबालिग और एक युवती को मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया था। दोनों किशोरी और युवती आईएसबीटी में घूम रही थी। पुलिस ने चौकी लाकर पूछताछ की और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाया गया। तीनों ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कुछ लोग देहरादून में नौकरी व पैसा दिलाने के नाम पर लेकर आए। यहां लाकर उन्हें एक फ्लैट में रखा गया, जहां एक महिला व एक पुरुष को उन्हें सौंप दिया गया। रात में तीनों ने महिला व पुरुष को 1.10 लाख रुपये में बेचने की बात करते सुना। इससे तीनों घबराकर बालकनी से कूदकर भाग निकलीं।
I
I
I
Iइस मामले में पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी कई संगीन अपराधों में शामिल रह चुके हैं। आरोपी महिला बाला 2013 में थाना सहसपुर से मानव तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। इसके खिलाफ सहसपुर में गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। जबकि आरोपी दिग्विजय अमरोहा में लूट, हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज है। पुलिस दोनों नाबालिग व युवती के परिजनों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
I
I-- --
I
Iबाल आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िताओं से मुलाकात की
I
Iदेहरादून। उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने राजकीय बालिका निकेतन पहुंचकर दोनों नाबालिग और युवती से मुलाकात की। उन्होंने उनके परिवारों और उनके गृह स्थान के बारे में जानकारी ली। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि बातचीत में पता चला कि सिलीगुड़ी की युवती सौतेले पिता के अत्याचारों से परेशान होकर घर से भागकर आई थी। मध्य प्रदेश की दोनों नाबालिग सगी बहनें हैं। माता-पिता की मृत्यु के बाद चाचा-चाची के साथ गांव में रहती थीं। दुर्व्यवहार होने के कारण वह घर से दिल्ली आ गईं। दिल्ली में तीनों की मुलाकात हुई। तीनों को मानव तस्करी से जुड़े आरोपी नौकरी का लालच देकर देहरादून लेकर आ गए।I