{"_id":"83c9f0cb8dcce34196834078d3dedc61","slug":"the-demise-of-elderly-freedom-fighter-nd-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त का निधन
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के दौरान सत्याग्रह आंदोलन से जुड़कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त जोशी का मंगलवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
98 वर्षीय आजादी के सिपाही ने ओएनजीसी हॉस्पिटल में मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई के बाद 1948 में दून आकर बसे नारायण दत्त जोशी मूल रूप से डीडीहाट(पिथौरागढ़) के हुन्ड्रा गांव के रहने वाले थे। दस भाई-बहनों में चौथे नंबर के नारायण दत्त जोशी की शिक्षा अल्मोड़ा में हुई, जहां उन्होंने अपनी बुआ के साथ रहकर शिक्षा ली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने ज्योतिषाचार्य की भी डिग्री ली। नारायण दत्त जोशी के भतीजे और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि साल 1939 से 1947 तक उन्होंने अल्मोड़ा में रहकर ही आजादी की लड़ाई जारी रखी।
पांच साल तक अल्मोड़ा जेल में रहे
इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी के साथ पांच साल तक अल्मोड़ा जेल में रहे। आजादी के बाद करीब 25 साल उन्होंने एमईएस में नौकरी भी की।
नारायण दत्त जोशी के पुत्र व जगदंबा गैस एजेंसी के मालिक मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि इस उम्र भी वे सुबह चार बजे उठ जाते थे। सुबह पूजा अर्चना करना उनकी दिनचर्या में शामिल था।
बीपी लो होने से हुई मौत
मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे पिताजी की तबियत अचानक खराब हुई, तो उनको ओएनजीसी के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने बीपी लो की शिकायत बताई। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर 12.30 बजे उनकी मौत हो गई।
भरा पूरा है परिवार
स्व. नारायण दत्त जोशी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि उनकी माता आनंदी जोशी 80 साल की हो चुकी हैं। परिवार में उनकी पत्नी तारा जोशी, पुत्री मेघा जोशी व पुत्र पार्थ जोशी हैं। उनकी पांच बहनें हैं और सभी की शादी हो चुकी है। वे सबसे छोटे हैं।