{"_id":"b6410f78250054ad3485de54ac2b9842","slug":"temperature-going-down-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने दिखाई आंख, ठंड से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने दिखाई आंख, ठंड से कांपे लोग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई दिनों से मिल रही तेज कड़क धूप मंगलवार को दूनवासियों को नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
पढ़ें, जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग
दिन भर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
पांच के नीचे पहुंचा पारा
मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इससे दून सहित कई जगहों पर पारा नीचे गिर गया। सोमवार को दून में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को अधिकतम 17.7 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, चूहे बजा रहे सायरन, पुलिस परेशान
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है। दून में भी बुधवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं। पारे में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
सड़कों पर पाला, फिसलन बढ़ी
मसूरी नगर में ठिठुरन बढ़ने से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात के समय नगर में तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच जाता है। सड़कों पर पाले की परत जम जाती है।
पढ़ें, ‘चाहे गोली मार दो, एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे’
पाला जमने से तापमान में भी लगातार गिरावट आने लगी है। सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। पाला पिघलने से सड़कों पर दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना रहता है। नगर के शेडो जोन में पाले का प्रकोप बढ़ गया है।
पढ़ें, दून के स्कूलों में चल रहा नशे का कारोबार
कंपनीबाग, हाथीपांव इलाके में पाले की सफेद चादर ओढ़ ली है। इन इलाकों में दिनभर पाला गिरने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नगर में लगातार ठंड बढ़ने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।