फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature down due to snowfall and rain.

बारिश और बर्फबारी से पारा हुआ धड़ाम

Sun, 14 Feb 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 14 Feb 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
temperature down due to snowfall and rain.

शनिवार को मौसम के करवट बदलने से पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। मसूरी के ऊंचाई वाले लाल टिब्बा और हाथीपांव इलाके में एक से दो इंच बर्फबारी हुई। जबकि जबकि धनौल्टी और सुरकंडा देवी मंदिर में भारी हिमपात की हुआ। बुरांसखंडा में बर्फबारी होने से मसूरी का टिहरी और उत्तरकाशी से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही मसूरी बादल छाए थे, सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर चली। इस बीच मालरोड समेत बाजारों में सुबह ग्यारह बजे के आसपास बर्फ की फुहारें गिरी। लेकिन जमीन पर देर तक नहीं टिक पाई। बर्फबारी की खबर मिलते ही काफी संख्या में सैलानी वीकेंड और वेलेंटाइन डे की पूर्व बेला पर पर्यटन नगरी में उमड़ने शुरू हो गए।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और दोपहर के समय हिमपात हुआ। नगर में दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश और ठंड के चलते तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। जिससे स्थानीय लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ही बर्फबारी का इंतजार हो रहा था। बर्फ पड़ने के बाद मालरोड, लंढौर बाजार और लाइब्रेरी बाजार सहित सभी बाजारों में रौनक लौट आई। धनौल्टी, कद्दूखाल, बुरांसखंडा में बर्फबारी होने से मसूरी का टिहरी और उत्तरकाशी से संपर्क टूट गया है। मौरियाना के डांडे में भी भारी हिमपात होने की सूचना है।

नई टिहरी में 0.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
उधर, नई टिहरी में शनिवार को दिनभर बारिश रहने से मौसम का पारा लुढ़क गया, जिससे अधिकतर लोग घरों के अंदर की कैद रहे। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन फसलों को इससे खास लाभ होने की संभावना नहीं है।

दिनभर बारिश रहने से टिहरी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। थत्यूड़-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग मौरियाणा के पास वाहन बर्फ में फंस गए, जिससे मार्ग बंद हो गया। दिनभर रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम विभाग के प्रभारी एसके मंडल ने बताया कि शनिवार को तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और बारिश 10.8 एमएम रिकॉर्ड किया गया।

देहरादून में दिनभर बारिश से 9.7 डिग्री गिरा पारा

temperature down due to snowfall and rain.

देहरादून में शनिवार को मौसम काफी ठंड हो गया। दिनभर बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में 9.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ठंड और बारिश की वजह से सड़कों पर दिन में सन्नाटा रहा। स्कूली बच्चे भी बारिश के बीच ठिठुरते हुए घर पहुंचे।

राजधानी में शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए थे। करीब आठ बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। दस बजे तक बारिश तेज हो गई। कई क्षेत्रों में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच चली ठंडी हवाओं से तापमान में भी 9.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री था जो कि शनिवार को दिनभर बारिश के बीच गिरकर 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम तक तापमान में और गिरावट आई और शाम को 5:30 बजे तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिनभर बारिश के बीच ही स्कूली बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए घर पहुंचे। मसूरी, चकराता में बर्फबारी के चलते आगामी कुछ दिन ठंड वाले साबित होंगे। मौसम विभाग ने रविवार को भी आसमान साफ रहने के साथ ही कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। राजधानी में रविवार को कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

राजधानी में दिनभर ऐसे बदला पारे का मिजाज
सुबह 5:30 बजे : 9.0 डिग्री
सुबह 8:30 बजे : 12.2 डिग्री
सुबह 11:30 बजे : 13.6 डिग्री
दोपहर 2:30 बजे : 11.8 डिग्री
शाम 5:30 बजे : 11.2 डिग्री

मौसम ने विभाग को फिर दिया गच्चा

temperature down due to snowfall and rain.

बीते कई महीने से पूर्वानुमान के मामले में फेल साबित हो रहे मौसम विभाग को शनिवार को फिर मौसम ने गच्चा दे दिया। विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में शनिवार को प्रदेश के चार जिलों में ही हल्की बारिश के आसार जताए थे जबकि राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक बादल बताए गए थे। इससे इतर शनिवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में कई स्थानों पर दिनभर बारिश हुई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान बीते कई महीनों से सवालों के घेरे में हैं। शुक्रवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने बताया था कि शनिवार को केवल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ही हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं लेकिन ज्यादातर मौसम साफ रहेगा।

राजधानी में कहीं भी बारिश के आसार नहीं जताए गए थे लेकिन शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते घने मेघा दिनभर लगातार बरसते रहे। कई इलाकों में तेज तो कई जगहों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने राजधानी में एक दिन में 6.4 मिमी और टिहरी में 10.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। टिहरी में तो हल्की बर्फबारी भी हुई। धनौल्टी, चकराता, मसूरी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मसूरी में सीजन की पहली और चकराता में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक बादल भी आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मौसम के सभी कारकों के हिसाब से पूर्वानुमान दिए जा रहे हैं, इसमें मामूली अंतर संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed