{"_id":"e7a27a8180a76d98ea21c471b5932880","slug":"teacher-transfer-in-uttarakhand-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का 15 साल का ‘वनवास’ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का 15 साल का ‘वनवास’ खत्म
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में 12 से 15 वर्षों से जमे शिक्षकों का ‘वनवास’ खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने ऐसे 156 बेसिक शिक्षकों के सुगम और अति सुगम स्कूलों में तबादलों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन
नये स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं कई शिक्षक
जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में कई शिक्षक दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में कार्यरत थे। विभाग ने पहले दुर्गम और अति दुर्गम में 15 साल सेवा वाले शिक्षकों की सूची बनाई। कम पड़ने पर 12 या अधिक वालों को भी जोड़ लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 117 सहायक अध्यापक और 39 प्रधानाध्यापकों का तबादला किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने कहा कि तबादला सूची जारी हो गई है। अधिकतर शिक्षक नये स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।
विज्ञापन
मनपसंद जगह के लिए चला खेल
शिक्षा विभाग ने जिले में जिन शिक्षकों के तबादले किए हैं, इसमें पसंदीदा जगह के लिए खूब खेल हुआ। सूत्रों का दावा है कि सिफारिश और सुविधा शुल्क चढ़ाने वालों को मनपसंद जगह मिली। बाकी को सुगम में भी दूरदराज धकेल दिया गया।