फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher promotion in uttarakhand.

उत्तराखंडः 1450 शिक्षकों को मिलने वाला है दिवाली का तोहफा

Fri, 16 Oct 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Oct 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
teacher promotion in uttarakhand.

उत्तराखंड में 1450 सहायक अध्यापक एलटी को पदोन्नति का तोहफा इसी महीने मिल सकता है। इन शिक्षकों को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक उप शिक्षा निदेशक को दो-दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी है। ये उप निदेशक शिक्षकों की सीआर जुटाने का काम करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले नौ महीने से शिक्षकों के प्रमोशन लटके हैं। इसके लिए राजकीय शिक्षक संघ लगातार विभाग पर दबाव बना रहा है। संगठन का कहना है कि विभाग सीआर में देरी को वजह बताकर प्रमोशन लटकाए हुए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से मामले में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द शिक्षकों के प्रमोशन की सूची जारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआर लाना शिक्षक नहीं विभाग का काम है, विभाग जल्द सीआर जुटाते हुए शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी करे।
- रमेश पैन्युली, मंडलीय मंत्री गढ़वाल मंडल

विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी कर दी जाए।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed