{"_id":"310d7b36c5a63b87d05dd29163cd19e4","slug":"teacher-on-strike-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में गुरुजी, स्कूलों पर लग गए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में गुरुजी, स्कूलों पर लग गए ताले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानांतरण नीति एवं विद्यालयों के वर्गीकरण की खामियों को दूर करने समेत 17 सूत्री मांगों पर जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी की। सभी 95 ब्लाकों में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों पर धरना दिया गया।
विज्ञापन
सरकार पर लगाया आरोप
बृहस्पतिवार को रायपुर स्थित बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के आश्वासन झूठे साबित हुए हैं। शिक्षा सचिव के लिखित समझौते के बावजूद जूनियर संवर्ग को अघोषित तौर से मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रांतीय महामंत्री सूरत सिंह तोमर ने कहा कि यदि शीघ्र संगठन की मांगों का निस्तारण न किया गया तो शिक्षक पंचायत और लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। शीघ्र निस्तारण न हुआ तो प्रदेशभर के शिक्षक तीन फरवरी को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
-सतीश घिल्डियाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ