{"_id":"10d700e19f25b57aaf732d3749bb60d8","slug":"teacher-appointments-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी के इन 86 शिक्षकों पर गिरेगी गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के इन 86 शिक्षकों पर गिरेगी गाज
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 09 Jan 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम पौड़ी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को जिले के 27 अशासकीय स्कूलों में नियुक्त 86 शिक्षकों की नियुक्तियां निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बांटा जाएगा करोडों का 'खजाना'
विज्ञापन
साथ संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने को कहा है। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली बरतने का आरोप है। वर्ष 2012-13 में पौड़ी जिले के 44 अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियां की गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें, जांबाज बेटी के जज्बे की मुरीद हुई दुनिया
नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लोगों ने गढ़वाल मंडल आयुक्त से जांच की मांग की थी। आयुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फरवरी 2013 में अपर शिक्षा निदेशक से इसकी जांच कराई थी।
पढ़ें, आपदा की 'गोद' में उत्तराखंड, बेफिक्र सरकार
तब जांच रिपोर्ट में नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की बात की गई थी। लेकिन जुलाई 2013 में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने डीएम को पत्र लिखकर इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की थी।
पढ़ें, आपकी बीमारी के इलाज का रास्ता इस कुंडली में है...
डीएम ने अपर जिलाधिकारी रवनीत चीमा को जांच अधिकारी नामित किया। चीमा ने विगत दो जनवरी को अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जांच में कहा गया कि 27 स्कूलों में नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।