{"_id":"43a8bdc50bdc2737fb7671612968c9c1","slug":"tashi-and-nungshi-twin-sisters-in-guinness-record-book-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक में शामिल हुईं ताशी-नुंग्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनीज बुक में शामिल हुईं ताशी-नुंग्शी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली दुनिया की इकलौती जुड़वां बहनों के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के 60वें वार्षिक एडिशन में भी दर्ज हो गए हैं। जुड़वां बहनों ने अपने फेसबुक पेज पर भी माउंटेनियरिंग के जरिए हासिल इस उपलब्धि को अपने मित्रों, प्रशंसकों से साझा किया है।
विज्ञापन
‘याह....ट्राई कलर इन गिनीज रिकॉर्ड्स...’ शीर्षक से उन्होंने अपनी उपलब्धि को सभी तक पहुंचाया है। छह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने वालीं ताशी, नुंग्शी जल्द ही सातवें और फाइनल समिट की तरफ कदम बढ़ाने जा रही हैं।
विज्ञापन
अंटार्कटिका के माउंट विंसन पर चढ़कर वह दुनिया में यह कार्य करने वाली अकेली जुड़वां बहनों का खिताब भी हासिल करना चाहती हैं। ताशी, नुंग्शी की मां अंजु, पिता वीरेंद्र मलिक को भी अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन