फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Take government schemes door to door

सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Sun, 03 Jan 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Take government schemes door to door
विकासनगर। भाजपा की ओर से सेलाकुई में स्थापित शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ अध्यक्षों के साथ ही जिला कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। मित्तल ने कहा कि हर बूथ के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से 10 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में शक्ति केंद्रों की कार्यशाला होनी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण, अनिल नौटियाल, सूर्यवीर सिंह चौहान, भगत सिंह राठौर, तपस ठाकुर, मनोज पंवार, विजयपाल सिंह बर्त्वाल, राजेश प्रधान, बलवीर सिंह गुसाईं, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, भागीरथ भट्ट, करणपाल सिंह पुंडीर, विनोद पाल और नरगिस कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए समिति का गठन
कालसी। हाजा गांव में हिंदू संगठनों की बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की गई।
इस मौके पर आरएसएस के खंड कार्यवाह दिनेश शर्मा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान को गति देने के लिए मंडल और ग्रामीण समिति का गठन किया जा रहा है। ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए समिति घर-घर जाकर लोगों से चंदा एकत्रित करेगी। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश, मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा, कपिल शर्मा, राजेंद्र नौटियाल, पूरण सिंह तोमर, आनंद शर्मा, दारा सिंह, बलदेव सिंह, कर्म सिंह, अमर सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह और गंभीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed