फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspension of teacher in uttarakhand

शिक्षकों के निलंबन में भी चल रहा खेल

Thu, 21 Nov 2013 12:36 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Nov 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
suspension of teacher in uttarakhand

उत्तराखंड में शिक्षकों के निलंबन में भी खेल चल रहा है। निलंबन के डर से कई शिक्षकों ने जहां बैक डेट में ज्वाइन कर लिया तो कुछ डेड लाइन समाप्त होने के बाद स्कूल पहुंचकर निलंबन से बच गए।

विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आंकड़े भी कुछ यही बता रहे हैं। प्रदेश में डेड लाइन 16 नवंबर तक बेसिक और माध्यमिक के लगभग 273 शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे, लेकिन अब तक निलंबन केवल 75 शिक्षकों का ही हुआ है। ऐसे में चहेतों को मौका देकर अन्य शिक्षकों के साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 फीसदी से अधिक शिक्षक निलंबन से बचे
शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों के बाद कई बार की चेतावनी के बावजूद नई तैनाती पर ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों के लिए 16 नंवबर डेड लाइन तय की गई थी। शासन ने शिक्षकों को चेताया था कि 16 नवंबर तक वे स्कूल नहीं पहुंचे तो सस्पेंड कर दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्कूल न पहुंचने के बावजूद 50 फीसदी से अधिक शिक्षक निलंबन से बच गए।


पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

यदि माध्यमिक शिक्षकों की बात करें तो सोमवार 18 नवंबर तक गढ़वाल मंडल के 23 और कुमाऊँ मंडल के 18 शिक्षकों ने नई तैनाती स्थलों पर ज्वाइन नहीं किया।

वहीं लगभग 235 बेसिक के शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। लेकिन अब तक केवल 75 शिक्षकों का ही निलंबन हुआ। खुद विभागीय अधिकारियों का भी मानना है कि निलंबन के डर से कई शिक्षकों ने डेड लाइन समाप्त होने के बाद नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन किया है।

दुर्गम में जाने वाले इनाम पाएंगे और जो घर में जमा रहेगा और आदेश के बाद भी नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं करेगा उसे सस्पेंड किया जाएगा। शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई अभियान अभी थमा नहीं है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed