फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surya grahan 2019 solar eclipse read what to do what not to do

सूर्यग्रहण 2019: 56 साल बाद आज पड़ रहा अलौकिक सूर्यग्रहण, क्या करें क्या नहीं, पढ़ें...

Thu, 26 Dec 2019 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Dec 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
surya grahan 2019 solar eclipse read what to do what not to do
- फोटो : फाइल फोटो

26 दिसंबर को पड़ रहा सूर्यग्रहण कई मायने में विशेष है। वर्ष 1962 में जनवरी में इस तरह का सूर्यग्रहण लगा था। इस ग्रहण में केतु के साथ सूर्य चंद्रमा, बुध, गुरु, शनि के रहने के कारण पंचग्रही योग का निर्माण भी होगा। 

विज्ञापन


इस दिन आत्मन योग, बुद्धादित्य योग, गजकेसरी योग, हंस योग एवं चतुण्यन्सागर योग पड़ेंगे। यही नहीं केतु ग्रह की छाया राहु की छाया के कारण पांच विषयोग भी बनेंगे। यह योग विषयोग, मतिभ्रम योग, शिखि योग, घोर अमावस योग एवं कलक्षीन योग हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार यह सभी 10 योग शुभ अशुभ दोनों ही प्रकार के प्रभाव दिखाएंगे।
विज्ञापन


13 जनवरी तक इन ग्रहों का प्रभाव रहेगा और पृथ्वी वासियों को यह सभी ग्रह प्रभावित करेंगे। यह सूर्यग्रहण आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 10:57 तक पूरे भारत में दिखाई देगा। एक बार ऐसी स्थिति आएगी कि सूर्य 96 प्रतिशत तक छिप जाएगा। यदि आकाश साफ हुआ तो दूसरे ग्रह भी दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें

पंडित प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार ग्रहण के समय में प्रारंभ काल में स्नान जप किया जाए।  मध्यकाल में होम, देवपूजा, ग्रहण कर लें और समात्ति पर दान व स्नान का विशेष महत्व है। ग्रहण के बाद गर्मपानी में स्नान न करें।  सूर्य को नग्न आंखों से न देखें। 

इस राशियों को करेगा प्रभावित 

यह ग्रहण विशेष रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र वालों के लिए अशुभ होगा। मेष राशि वालों को चिंता, वृष शत्रुभय, मिथुन-जीवन साथी को परेशानी, कर्क-गुप्तरोग चिन्ता, सिंह-खर्च अधिक, कन्या कार्य सिद्धि, तुला धनलाभ, वृश्चिक धनहानि, धनु दुर्घटना, मकर धनहानि, कुभं-लाभ उन्नति, मीन-रोग कष्ट एवं भय का प्रभाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed