{"_id":"96090a4e9fc5f4c240dc7525dc148d01","slug":"strike-of-state-employees-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में आवश्यक सेवाएं होंगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में आवश्यक सेवाएं होंगी ठप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Oct 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े दो लाख कर्मचारी शनिवार को तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने शासनादेश जारी न होने पर सोमवार से आवश्यक सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शासनादेश जारी होने के बाद खत्म होगी हड़ताल
कर्मचारियों ने शनिवार को परेड ग्राउंड में प्रदर्शन के बाद धरना दिया। परेड ग्राउंड में एकत्र हुए कर्मचारियों ने कहा कि शासन ने मांगों पर सहमति जताई है, लेकिन हड़ताल शासनादेश जारी होने के बाद ही खत्म होगी।
विज्ञापन
वार्ता का ब्यौरा कर्मचारियों से साझा किया
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को शासन से हुई वार्ता का ब्यौरा कर्मचारियों से साझा किया। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर तक शासनादेश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री प्रदीप कोहली ने आरोप लगाया कि शासनादेश जारी करने में देरी से साफ है कि मामले को लटकाने की कोशिश हो रही है।
प्रदर्शन करने वालों में डीएस असवाल, शेषनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह सजवाण, बीडी जोशी, गुणानंद जुयाल, आरएस बिष्ट, राधेश्याम पैन्युली, अंजू बडोला, अरुण पांडे, शिव प्रसाद बहुगुणा आदि शामिल थे।