फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strike of public transport on Tuesday midnight.

कर लें अपना इंतजाम, आधी रात से पूरे देश में होगा चक्काजाम

Tue, 01 Sep 2015 03:57 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
strike of public transport on Tuesday midnight.

मंगलवार आधी रात के बाद यदि आप रोडवेज की बस, ऑटो, विक्रम और टैक्सी से कहीं आने-जाने की सोच रहे हैं तो इरादा बदल दें। इसकी वजह यह है कि रोडवेज की बसों से लेकर टैक्सी वाले तक 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन के वाहनों का चक्का जाम होने की वजह से किसी को भी यात्रा करने में परेशानी होगी। यह हड़ताल देशव्यापी है। देश की एक दर्जन से अधिक ट्रेड यूनियंस ने 24 घंटे की चक्काजाम हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क परिवहन एवं सुरक्षा बिल-2014 के विरोध में देशभर की ट्रेड यूनियनों ने बुधवार 2 सितंबर को संयुक्त हड़ताल की घोषणा की है। उनकी हड़ताल मंगलवार रात 12 बजे के बाद से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐत‌िहास‌िक चक्काजाम के ल‌िए तैयारी

strike of public transport on Tuesday midnight.

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े कर्मचारियों से संपर्क करके हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। इंप्लाइज यूनियन के रवि पचौरी, उत्तरांचल कर्मचारी संगठन के अशोक चौधरी, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के रामचंद्र रतूड़ी आदि का कहना है कि परिवहन और सुरक्षा बिल में चालकों पर धारा-302 का मुकदमा, प्राइवेट कंपनी से बसें खरीदने और वहीं मरम्मत कराने की बात कही गई है।

बिल में ट्रांसपोर्ट से जुड़े हर व्यक्ति का अहित दिखाई देता है। इसके विरोध में ऐतिहासिक चक्का जाम किया जाएगा। दावा किया कि इसकी गूंज केंद्र सरकार को सुनाई देगी। यदि इसके बाद भी बिल का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो आगे और कठोर कदम उठाया जाएगा।

ऑटो-टैक्सी एसोसिएशन का हड़ताल को समर्थन
चक्का जाम को दून ऑटो रिक्शा यूनियन, दून टैक्सी चालक एसोसिएशन, विक्रम जनकल्याण सेवा समिति ने भी समर्थन दिया है। इन संगठनों के पदाधिकारी राकेश सोनकर, सतीश शर्मा, पंकज अरोड़ा ने चालकों से वाहनों को सड़कों पर नहीं लाने की अपील की है।

दून में यह है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का हाल
2342 ऑटो रिक्शा चलते हैं दून शहर में।
2000 टैक्सियां चलती हैं दून में।
787 विक्रम चलते हैं।
300 बसें रोडवेज की चलती हैं आईएसबीटी से।
48 बसें हर रोज दून से मसूरी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed